राष्ट्रीय लोक अदालत में 923 मामलों का हुआ निष्पादन , 2.34 करोड़ रुपये हुये सेटलमेंट

राष्ट्रीय लोक अदालत में 923 मामलों का हुआ निष्पादन , 2.34 करोड़ रुपये हुये सेटलमेंट

मधेपुरा. व्यवहार न्यायालय परिषद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया, जिसका शुभारंभ प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश बलराम दुबे, पुलिस अधीक्षक डॉ संदीप सिंह, विधिक सेवा के सचिव पूजा कुमारी साहा, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जवाहर झा व सचिव गणेश कुमार ने किया. इस लोक अदालत में सुलहनीय आपराधिक 6283 मामले चिन्हित किये गये तथा 389 मामलों का निष्पादन हुआ. बिजली विभाग से संबंधित 115 मामले चिन्हित चिन्हित किये गये तथा 82 मामलों का निष्पादन किया गया. वहीं सेटलमेंट के रूप में पांच लाख 78 हजार 854 रुपये प्राप्त हुए. मोटर दुर्घटना से संबंधित 86 मामले चिन्हित किये गये व दो मामलों का निष्पादन किया गया. सेटलमेंट के रूप 32 लाख 25 हजार रुपये प्राप्त हुये. बैंक रिकवरी से संबंधित 6110 मामले चिन्हित किये गये तथा 338 मामले का निष्पादन हुआ तथा सेटलमेंट के रूप में एक करोड़ 84 लाख 27 हजार 111 रुपये आये. इस तरह कुल 923 मामले निष्पादन गये. सेटलमेंट के रूप में दो करोड़ 34 लाख 463 रुपये प्राप्त किये गये. प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बलाराम दूबे के निदेश पर राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए विधिक सेवा की सचिव पुजा कुमारी साह ने मधेपुरा व्यवहार न्यायालय के लिए 11 बेंचों का गठन किया गया. पहले बैंच में जिला व अपर सत्र न्यायाधीश पंचम अशुतोष कुमार अधिवक्ता रुद्रनाराण, न्यायालय सहायक हरिशंकर कामती व परिचारी विनोद कुमार थे. इस बैंच में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में शाखा के मामले निपटाये गये. दूसरे बैंच में जिला व अवर सत्र न्यायाधीश द्वितीय सतीश कुमार, अधिवक्ता आलोक कुमार सिन्हा, न्यायालय सहायक सुरेंद्र राम व परिचारी अलोक थे. इस बैंच में मोटर दुर्घटना से संबंधित मामले परिवार न्यायालय से संबंधित मामले निपटाये गये. तीसरे बैंच में जिला व अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय विकास मिश्रा, अधिवक्ता देवेंद्र कुमार, न्यायालय सहायक रौशन कुमार व परिचारी रोहित कुमार टुड्डु थे. इस बैंच में विद्युत संबंधी सभी सुलहनीय अपराधिक मामले निपटाये गये. चौथे बैंच में जिला व सत्र न्यायाधीश षष्टम अमित कुमार पांडेय, अधिवक्ता राजा विभूति, न्यायालय सहायक मुकेश आर्या व परिचारी सुधीर कुमार चौधरी थे. इस बैंच में बीएसएनएल व माइक्रोफाइनेंनस से संबंधित मामले निपटाये गये. पाचंवें बैंच में जिला व अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ धीरेंद्र कुमार रॉय, अधिवक्ता सरोजनी कुमारी, न्यायालय सहायक गौतम कुमार व परिचारी राहुल कुमार थे. इस बैंच में सीआरपीसी की धारा 107, 144 दाखिल खारिज परिवदन और यातायात से संबंधित मामले निपटाये गये. छठे बैंच में जिला व अपर सत्र न्यायाधीश अष्टम राजेश कुमार, अधिवक्ता बबलु कुमार, न्यायालय सहायक पंकज कुमार व परिचारी प्रशांत कुमार थे. इस बैंच में श्रम संबंधित नीलामी वाद संबंधित (सर्टिफिकेट केस) मापतौल, खनन विभाग से संबंधित मामले निपटाये गये. सातवें बैंच में जिले व अपर सत्र न्यायाधीश रघुवीर प्रसाद, अधिवक्ता कचंन रानी न्यायाय सहायक नरेश कुमार व परिचारी कृत्यानंद कुमार थे. इस बैंच में भारतीय स्टेट बैंक के सभी शाखा के मामले निपटाये गये. आठवें बैंच में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम योगेश कुमार मिश्रा, अधिवक्ता रिपु कुमारी, न्यायालय सहायक सपन कुमार, परिचारी प्रेमचंद थे. इस बैंच में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम के सभी सुलहनीय मामले निपटाये गये. नौवें बैंच में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चतुर्थ विकास कुमार, अधिवक्ता शशि शेखर कुमार सिंह, न्यायालय सहायक दीपनारायण व परिचारी नरेंद्र वर्मा थे. इस बैंच में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय व चतुर्थ के सभी सुलहनीय मामले निपटाये गये. दसवें बैंच में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अशुतोष अभिमन्यु, अधिवक्ता अर्जुन कुमार, न्यायालय सहायक अखलाख अहमद, परिचारी शाहिद हुसैन थे. इस बैंच में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय के सभी सुलहनीय मामले निपटाये गये. 11वें बैंच में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुबोध कुमार, अधिवक्ता नलिन चंद्रा, न्यायालय सहायक धीरज कुमार सिंह, परिचार खगेश कुमार थे. इस बैंच में सुबोध कुमार के न्यायालय के सभी सुलहनीय मामले निपटाये गये. इसके अलावा लोगों की सहायता के लिये दो सहायता केंद्र बनाये गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >