सात हजार अज्ञात पर दर्ज करायी प्राथमिकी

गम्हरिया प्रकरण . 135 नामजद आरोपी बने गम्हरिया प्रकरण में सीआे व थानाध्यक्ष द्वारा दर्ज करायी गयी दो प्राथमिकी में सात हजार अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है. इस कारण प्रखंड के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. मधेपुरा : गम्हरिया प्रखंड परिसर में मंगलवार को हुए पथराव को लेकर थाने में दो […]

गम्हरिया प्रकरण . 135 नामजद आरोपी बने

गम्हरिया प्रकरण में सीआे व थानाध्यक्ष द्वारा दर्ज करायी गयी दो प्राथमिकी में सात हजार अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है. इस कारण प्रखंड के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है.
मधेपुरा : गम्हरिया प्रखंड परिसर में मंगलवार को हुए पथराव को लेकर थाने में दो अलग-अलग मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सीओ व थानाध्यक्ष ने अलग-अलग प्राथमिकी में 135 लोगों को नामजद व सात हजार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करायी. सीओ ने 112 लोगों को नामजद करते हुए पांच हजार अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है. दूसरी तरफ मंगलवार को पुलिस पर पथराव किये जाने को लेकर थानाध्यक्ष ने 23 व्यक्ति को नामजद कर दो हजार अज्ञात व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज करवाया. 135 नामजद एवं सात हजार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने पर लोगों में आक्रोश रहा है.
सोमवार को हुआ था हंगामा मंगलवार को पथराव : सोमवार को मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रखंड के सभी पंचायतों के हारे हुए प्रत्याशियों ने प्रखंड कार्यालय के सामने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया था. हंगामे की सूचना पर पहुंचे एएसएसपी को लोगों ने बंधक बना लिया था. इसके छह घंटा बाद एएसपी को मुक्त किया गया. दूसरे दिन मंगलवार को प्रशासन ने प्रखंड मुख्यालय के पास धारा 144 लागू कर भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों को तैनात कर दिया था.
मंगलवार को प्रखंड कार्यालय से पांच सौ मीटर की दूरी पर बगीचे में हारे हुए पंचायत प्रतिनिधि व समर्थक बैठक कर विचार विमर्श विमर्श कर रहे थे. न तो वहां कोई हंगामा किया जा रहा था और न ही उपद्रव. इस बीच 144 धारा का हवाला देते हुए पुलिस ने लोगों पर लाठी बरसाना शुरू कर दिया तो लोगों ने भी लाठीचार्ज के विरोध में पत्थरबाजी शुरू कर दी. इसी मामले को लेकर 135 नामजद तथा सात हजार अज्ञात के खिलाफ गम्हरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >