नौ लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

मुरलीगंज : मुरलीगंज थाना पुलिस ने मंगलवार की रात जोरगामा गांव के वार्ड नंबर दो में छापेमारी कर नौ लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जोरगामा वार्ड नंबर दो स्थित आदिवासी टोला में अवैध रूप से देशी शराब बनाने की गुप्त सूचना […]

मुरलीगंज : मुरलीगंज थाना पुलिस ने मंगलवार की रात जोरगामा गांव के वार्ड नंबर दो में छापेमारी कर नौ लीटर महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जोरगामा वार्ड नंबर दो स्थित आदिवासी टोला में अवैध रूप से देशी शराब बनाने की गुप्त सूचना मिली थी. छापेमारी के दौरान शराब बनाने में लिप्त रामू सौरेन को नौ लीटर तैयार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >