जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं से सहमे लोग

जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं से सहमे लोग फोटो – मधेपुरा 04कैप्शन – फाइल फोटो — एक माह में जिले में घट चुकी है एक दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं — अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग — — चोरी की बढ़ती घटनाओं से जिलावासी परेशान — — शंकरपुर और […]

जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं से सहमे लोग फोटो – मधेपुरा 04कैप्शन – फाइल फोटो — एक माह में जिले में घट चुकी है एक दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं — अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग — — चोरी की बढ़ती घटनाओं से जिलावासी परेशान — — शंकरपुर और गम्हरिया में ग्रामीण कर रहे रतजगा — प्रतिनिधि, मधेपुरा विगत दिनों कई सक्रिय अपराधी के गिरफ्तारी से उत्साहित मधेपुरा पुलिस भले ही अपनी पीठ थपथपा रही है. लेकिन हाल के दिनों में बढ़ती चोरी की घटना पर लगाम लगाने में पुलिस पुरी तरह असफल साबित हो रही है. चोरी की वारदात के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे है. मधेपुरा पुलिस एक भी मामले के उद्भेदन या चोर गिरोह की गिरफ्तारी में सफल नहीं हो पायी है. लगातार हो रही चोरी की घटना और पुलिस की निस्क्रयता से परेशान आम लोग सर्द रातों में रतजगा करने को विवश है. चोर गिरोह का आतंक इन दिनों शंकरपुर और गम्हरिया थाना क्षेत्र में सबसे अधिक है. इन दोनों प्रखंडों में चोर गिरोह की दहशत का आलम यह है कि व्यवसायी अपनी दुकान और प्रतिष्ठानों में ही रात गुजारने लगे हैं. इन दोनों प्रखंडों में लगातार चोरी की घटना घटित हो रही है. लेकिन पुलिस के हाथ खाली है. — जादू की तरह देते है घटना को अंजाम — जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय चोर गिरोह वारदात को जादू के तरह अंजाम दे रहे है. 16 जनवरी की रात शंकरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर लाही पंचायत के वार्ड नंबर आठ स्थित शिक्षक रविंद्र यादव के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर लाखों रूपये मूल्य के जेवरात बर्तन उड़ा दिये. घटना समय शिक्षक के घर में सभी सदस्य सो रहे थे. चोर गिरोह ने काफी सफाई से एक घर की कुंडी तोड़ कर सभी समान ले उड़े. घटना की जानकारी गृह स्वामी को सुबह में हुई. इसी तर्ज पर चोर गिरोह अन्य घटनाओं को भी अंजाम देते है. — शंकरपुर में हुई तावड़ तोड़ घटनाएं — 12 जनवरी 2015 मधैली बाजार के किराना व्यवसायी के यहां लाखों की चोरी. 29 जुलाई को शंकरपुर मुख्य बाजार के किराना व्यवसायी अशोक कुमार गुप्ता के दुकान सहित अन्य कई दुकानों में चोरों के द्वारा सटर तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसमें नकदी सहित लाखों रूपया किराना एवं अन्य समान की चोरी हुई थी. 12 नवंबर को जिरवा मधैली पंचायत के मौजमा गांव में शिक्षक अमीलाल यादव के घर सहित आधा दर्जन अन्य घरों में चोरों के द्वारा चोरी की घटना की गयी. जिसमें नकदी सहित लाखों रूपये के जेवरात सहित अन्य समान की चोरी हुई थी. 04 अगस्त 2015 मौरा झरकाहा पंचायत के वार्ड नंबर 14 में राजहंस यादव के घर के दरवाजा तोड़ कर आभूषण, कपड़ा, नकदी व बर्तन, तीन लाख रुपये का चोरी हुआ था. 15 जनवरी 2016 को शंकरपुर मुख्य बाजार स्थित शमा इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में छह लाख की चोरी 16 जनवरी 2016 को रामपुर लाही पंचायत में शिक्षक के घर लाखों की चोरी. इसके बाद भी कई अन्य चोरी की घटना जिसमें पीडि़त के द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया. पुलिस के जानकारी होने के बावजूद भी मामले को पीडि़त को समझा बुझा कर वापस कर दिया गया. — गम्हरिया थाना क्षेत्र में हुए घटना — 13 दिसंबर 2015 को बभनी गांव में अपराधियों के द्वारा लूट.15 दिसंबर 2015 को भागवत चौक पर मां भवानी मोबाइल दुकान में चोरी22 दिसंबर 2015 एसबीआई एटीएम में चोरी की घटना को अंजाम26 दिसंबर 2015 एक ही रात में तीन पान दुकान में चोरी. — वर्जन — चोर गिरोह के उद्भेदन और गिरफ्तारी के लिए एएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया है. पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी. कुमार आशीष, एसपी, मधेपुरा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >