दारोगा हत्याकांड के दो अपराधी गिरफ्तार

मधेपुरा पुलिस ने पूर्णिया पुलिस के सहयोग से केनगर थाना क्षेत्र से दोनों अपराधी को पकड़ा एसपी गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम के सदस्यों को करेंगे सम्मानित मधेपुरा : पूर्णिया पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को मधेपुरा पुलिस ने पशु व्यापारियों के साथ लूटपाट करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. अपराधी मुन्ना दास व […]

मधेपुरा पुलिस ने पूर्णिया पुलिस के सहयोग से केनगर थाना क्षेत्र से दोनों अपराधी को पकड़ा

एसपी गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम के सदस्यों को करेंगे सम्मानित
मधेपुरा : पूर्णिया पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को मधेपुरा पुलिस ने पशु व्यापारियों के साथ लूटपाट करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. अपराधी मुन्ना दास व शशि मेहता को पूर्णिया के केनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. एसपी कुमार आशीष ने बताया कि एएसपी मधेपुरा राजेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. इसमें एएसआइ प्रसुंनजय कुमार, संजीव कुमार, सिपाही अमर कुमार एवं अभिषेक कुमार शामिल किया गया. गिरफ्तार अपराधी भरगामा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के हत्या के आरोपी भी है.
इस टीम में कुछ दिन पहले भरगामा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के मुख्य हत्यारे बौआ राय को गिरफ्तार किया था. उसमें पूछताछ के क्रम में अपने सहयोगियों का नाम बताया था. उसके आधार पर ही इन अपराधियों की गिरफ्तारी की गयी. मुन्ना दास और शशि मेहता ने मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया और अररिया जिलों में कई वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.
एसपी ने कहा कि इन दोनों अपराधियों को गिरफ्तार करने वाली इस पुलिस टीम को नगद पांच – पांच हजार रूपये एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >