मृतक के परिजनों को मिली सहायता राशि

मृतक के परिजनों को मिली सहायता राशि फोटो – मधेपुरा 12 कैप्शन – चेक वितरित करते विधायक प्रतिनिधि, आलमनगर, मधेपुरा. गत वर्ष पांच सितबर को कुरसंडी चौक स्थित एन एच 106 पर सड़क दुर्घटना में शीला देवी, तेतरी खातून, गीता देवी, कुरसो खातून की मौत हो गयी थी. शुक्रवार को मृतक के परिजनों को गंगापुर […]

मृतक के परिजनों को मिली सहायता राशि फोटो – मधेपुरा 12 कैप्शन – चेक वितरित करते विधायक प्रतिनिधि, आलमनगर, मधेपुरा. गत वर्ष पांच सितबर को कुरसंडी चौक स्थित एन एच 106 पर सड़क दुर्घटना में शीला देवी, तेतरी खातून, गीता देवी, कुरसो खातून की मौत हो गयी थी. शुक्रवार को मृतक के परिजनों को गंगापुर कचहरी टोला स्थित पंचायत के मुखिया लालो सिंह के आवास पर चार-चार लाख का चेक दिया पूर्व मंत्री सह विद्यायक नरेंद्र नारायण यादव ने दिया. इस दौरान विधायक ने कहा कि जो राशि दी जा रही है उसका सही उपयोग करें. किसी तरह के कठिनाई होने पर सीधे पदाधिकारी से मिले. वहीं उन्होने कहा कि घायलों के बीच भी बहुत जल्द हीं चेक वितरण करवा दिया जायेगा. मौके पर एसडीओ मुकेश कुमार, सीओ विकास सिंह, रतवारा थाना अध्यक्ष उमेश पासवान, गंगापुर मुखिया लालो सिंह, जदयू श्रमिक प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष संजय सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर राय, चंदन चौधरी, रामावतार चौधरी, जदयू युवा अध्यक्ष शिवम कुमार, जदयू किसान प्रकोष्ट अध्यक्ष रूपेश सिंह, पृथ्वी मंडल, रामलाल सिंह, सुनील भगत, अरूण भगत, रामलखन सिंह,पूर्व मुखिया परमानंद मंडल, सकलदीप पासवान, अमरेंद्र चंद्रवंशी, चंद्रशेखर सिंह, सहित सैकड़ों ग्रामीण व पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >