एसबीआई उदाकिशुनगंज बैंक की स्थिति बदतर

एसबीआई उदाकिशुनगंज बैंक की स्थिति बदतर फोटो – मधेपुरा 11कैप्शन – बंद पड़ा एटीएम प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा. उदाकिशुनगंज मधेपुरा अनुमंडल मुख्यालय के मुख्य बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक में ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शाखा में सबसे अधिक परेशानी महिलाएं एवं ग्राहकों को उठानी पड़ती है साथ ही पुरुषों के […]

एसबीआई उदाकिशुनगंज बैंक की स्थिति बदतर फोटो – मधेपुरा 11कैप्शन – बंद पड़ा एटीएम प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा. उदाकिशुनगंज मधेपुरा अनुमंडल मुख्यालय के मुख्य बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक में ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शाखा में सबसे अधिक परेशानी महिलाएं एवं ग्राहकों को उठानी पड़ती है साथ ही पुरुषों के साथ धक्का मुक्की खाने की विवश होना पड़ता है. बैंक में सबसे बड़ी समस्या जगह को लेकर है. बैंक में ग्रामीकों को खड़ा होना बड़ी मुश्किल है. बैक खुलते ही ग्राहकों की भीड़ लग जाती है. स्थानीय लोगों की मानें तो उदाकिशुनगंज अनुमंडल मुख्यालय में भारतीय स्टेट बैंक की वर्षों से केवल एक ही शाखा रही है. बढ़ती आबादी एवं सरकारी योजनाओं की वजह से दिन-प्रतिदिन बैंक में खाता खुलने की संख्या बढ़ रही है. इतना ही नहीं इन्हीं एक बैंक के सहारे उदाकिशुनगंज, रजिस्ट्री ऑफिस का कार्य भी चलता है. कुछ वर्ष पहले जब भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम बैंक के सामने खुला तो लोगोें के बीच कुछ उम्मीदें बढ़ी. लेकिन अब बैंक का एटीएम कब खुलता है और कब बंद होता है इसका किसी को पता नहीं. एक से दो घंटा एटीएम चलता है और फिर बोर्ड लगा दिया जाता है कि मशीन खराब है. इस बाबत शाखा प्रबंधक कुंदन कुमार ने बताया कि टेक्नीशियन द्वारा एटीएम को जल्द ठीक करवाया जायेगा. साथ ही बैंक की समस्या को लेकर वरीय अधिकारी को सूचित किया गया है. वहीं उन्होंने ने कहा यहां पर एक बैंक की और आवश्यकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >