जान से मारने की धमकी पर एसपी से मिले विवि कर्मी

जान से मारने की धमकी पर एसपी से मिले विवि कर्मी प्रतिनिधि.मधेपुरा.भूपेंद्र नारायण मंडल विवि के संविदा कर्मी पृथ्वीराज यदुवंशी को फोन पर जान से मारने की धमकी देने की बात सामने आयी है. यह मामला तब सामने आया है जब पी यदुंवशी की पत्नी रिंकी यदुंवशी की शिकायत पर विवि में विजिलेंस की जांच […]

जान से मारने की धमकी पर एसपी से मिले विवि कर्मी प्रतिनिधि.मधेपुरा.भूपेंद्र नारायण मंडल विवि के संविदा कर्मी पृथ्वीराज यदुवंशी को फोन पर जान से मारने की धमकी देने की बात सामने आयी है. यह मामला तब सामने आया है जब पी यदुंवशी की पत्नी रिंकी यदुंवशी की शिकायत पर विवि में विजिलेंस की जांच चल रही है. विवि कर्मी शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष से भेंट कर जान माल की रक्षा को लेकर गुहार लगायी. इससे पहले गुरूवार को विवि कर्मी पृथ्वी राज यदुवंशी ने सदर थाना में आवेदन दिया था. जिसमें उन्होंने कहा था किि शंकरपुर प्रखंड के प्रमुख पति पिंटू यादव ने उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >