गरीबों के बीच किया गया कंबल का वितरण

गरीबों के बीच किया गया कंबल का वितरण फोटो – मधेपुरा 08कैप्शन – प्रतिनिधि उदाकिशुनगंज, मधेपुरा. कड़ाके की पड़ रही ठंड को देखते हुए प्रखंड के मंजौरा बाजार स्थित अंबे वस्त्रालय के मालिक मृत्युंजय सिंह उर्फ खन्ना ने तीन दर्जन से भी अधिक गरीब व निशहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण कर सहारा दिया. […]

गरीबों के बीच किया गया कंबल का वितरण फोटो – मधेपुरा 08कैप्शन – प्रतिनिधि उदाकिशुनगंज, मधेपुरा. कड़ाके की पड़ रही ठंड को देखते हुए प्रखंड के मंजौरा बाजार स्थित अंबे वस्त्रालय के मालिक मृत्युंजय सिंह उर्फ खन्ना ने तीन दर्जन से भी अधिक गरीब व निशहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण कर सहारा दिया. खन्ना ने कंबल वितरण मां माधुरी सिंह, भाई मनीष कुमार सिंह व अभिषेक सिंह व उर्फ रंगम सिंह से करवाया. इस अवसर माधुरी सिंह ने कहा गरीब व नि:सहाय लोगों की सेवा कर उनका पुत्र ने अच्छा काम किया है. ऐसा हर सामर्थवान लोगों को करना चाहिए. गरीबों को सिर्फ सरकार के भरोसे नहीं छोड़ा जाना चाहिए. मौके पर दुकानदार खन्ना ने कहा वे भविष्य में हर वर्ष ठंडा के समय में गरीब व नि:सहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण करेंगे. जिससे की गरीब लोगों को ठंड से जुझना नहीं पड़े. चूंकि निर्धन लोग ठंड के समय में काफी मुसीबत झेलते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >