शरद व लालू बढ़ायेंगे भूपेंद्र जयंती की शोभा फोटो – मधेपुरा 09कैप्शन – बैठक के बाद संवादाताओं को जानकारी देते विचार मंच के सदस्य— एक फरवरी प्रखर समाजवादी नेता भूपेंद्र नारायण मंडल की जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णय — — कुमारखंड प्रखंड के रानी पट्टी गांव में होगा आयोजन — — शरद लालू सहित नरेंद्र, विजेंद्र और चंद्रशेखर सहित कई नेता होंगे शामिल — प्रतिनिधि, मधेपुरा भूपेंद्र नारायण मंडल विचार मंच की महत्वपूर्ण बैठक लॉ कॉलेज परिसर में संपन्न हुई. बैठक के दौरान महान समाज वादी, स्वतंत्रता सैनानी, पूर्व सांसद भूपेंद्र नारायण मंडल की 113 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान जयंती दिवस एक फरवरी के दिन कुमारखंड प्रखंड के रानी पटटी गांव में समारोह आयोजन करने का निर्णय लिया गया. ज्ञात हो कि भूपेंद्र बाबू का पैतृक गांव रानी पटटी गांव में स्थित है. यहां इनका समाधी स्थल भी है. समारोह में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और राज्य सभा सांसद शरद यादव के उपस्थिति के लिए आमंत्रण भेजने का निर्णय लिया गया. समारोह में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर बिहार सरकार के मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव और प्रो चंद्रशेखर सहित पूर्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव को भी आमंत्रण भेजने का निर्णय लिया गया. विचार मंच के अध्यक्ष प्रो श्यामल किशोर यादव ने बताया कि जयंती समारोह में बिहार सहित अन्य प्रदेश के प्रखर समाजवादी नेता हिस्सा लेंगे. बैठक के दौरान आयोजन के सफलता को लेकर और भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. मौके पर दिनेश प्रसाद यादव, इंद्रकांत चौधरी, डा सचिदानंद यादव, डा भूपेंद्र नारायण मधेपुरी, सत्यजीत यादव, हर्ष वर्द्धन सिंह राठौर, प्रो सचिदानंद यादव, डा कौशल किशोर मंडल, प्रो सचिंद्र, परमेश्वरी यादव, डा अरूण कुमार, इंजीनियर महेंद्र नारायण मंडल आदि उपस्थित थे.
शरद व लालू बढ़ायेंगे भूपेंद्र जयंती की शोभा
शरद व लालू बढ़ायेंगे भूपेंद्र जयंती की शोभा फोटो – मधेपुरा 09कैप्शन – बैठक के बाद संवादाताओं को जानकारी देते विचार मंच के सदस्य— एक फरवरी प्रखर समाजवादी नेता भूपेंद्र नारायण मंडल की जयंती भव्य रूप से मनाने का निर्णय — — कुमारखंड प्रखंड के रानी पट्टी गांव में होगा आयोजन — — शरद लालू […]
