पीड़ितों के आंसू पोछने के लिए आपदा विभाग तत्पर : मंत्री

पीड़ितों के आंसू पोछने के लिए आपदा विभाग तत्पर : मंत्री फोटो – मधेपुरा 10कैप्शन – चेक प्रदान करते आपदा मंत्री — गरुवार को अग्नि पीड़ित व नदी में डूब कर हुए मामले में मंत्री ने पीड़ित के घर पर पहुंच कर दी मुआवजा राशि — प्रतिनिधि, मधेपुरा आपदा विपदा के कारण हुए नुकसान की […]

पीड़ितों के आंसू पोछने के लिए आपदा विभाग तत्पर : मंत्री फोटो – मधेपुरा 10कैप्शन – चेक प्रदान करते आपदा मंत्री — गरुवार को अग्नि पीड़ित व नदी में डूब कर हुए मामले में मंत्री ने पीड़ित के घर पर पहुंच कर दी मुआवजा राशि — प्रतिनिधि, मधेपुरा आपदा विपदा के कारण हुए नुकसान की हर संभव भारपाई करने के लिए बिहार सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग तत्पर है. क्षति की भारपायी कर पीडि़त के आंसु को पोछने का काम सेवा भाव के साथ किया जा रहा है. उपरोक्त बातें गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित आजाद टोला और मुरलीगंज प्रखंड के नाढ़ी गांव में आपदा पीडि़त के परिजनों को मुआवजा राशि का चेक सौंपते हुए सूबे के आपदा प्रबंधन मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने कहा. मंत्री ने कहा कि अपदा के दौरान जान माल की क्षति को रोकने के लिए राज्य से लेकर पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है. हर व्यक्ति समय निकाल कर इन प्रशिक्षण के माध्यम से बचाव के उपाय को सीखने का प्रयास करें. ऐसे प्रशिक्षण मनुष्य को कहीं न कहीं काम आता है. इस दौरान नगर परिषद के वार्ड नंबर 20 निवासी दिलीप यादव को चार लाख रूपये का चेक सौंपा गया. ज्ञात हो कि चार अक्टुबर को रेलवे पुल के समीप नहाने के दौरान दिलीप यादव के पुत्र मानस उर्फ मौनू की डूबने से मौत हो गयी थी. वहीं मुरलीगंज प्रखंड के नाढ़ी गांव में आग लगने से छोटू कुमार की मौत हो गयी थी. मंत्री ने इस दौरान छोटू की मां से जीवन यापन के बाबत जानकारी लेते हुए समाज के लोगों से सहयोग करने की अपील भी की. इस दौरान राजद के जिलाध्यक्ष देव किशोर यादव, तेज नारायण यादव, जदयू नेता विजेंद्र नारायण यादव, डाॅ भूपेंद्र मधेपूरी, समाज सेवी मो इसरार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >