नहर टूटने से 50 एकड़ भूमि में लगी फसल बरबाद

नहर टूटने से 50 एकड़ भूमि में लगी फसल बरबादफोटो – मधेपुरा 14,15कैप्शन – खेत में लगा नहर का पानी, टूटा हुआ नहर — बनमनखी डिविजन से पानी छोड़े जाने के कारण मधुकरचक के पास टूटा चौसा वितरणी नहर प्रतिनिधि, बिहारीगंजप्रखंड क्षेत्र के मधुकर चक के समीप चौसा वितरणी नहर टूट जाने से लगभग 40 […]

नहर टूटने से 50 एकड़ भूमि में लगी फसल बरबादफोटो – मधेपुरा 14,15कैप्शन – खेत में लगा नहर का पानी, टूटा हुआ नहर — बनमनखी डिविजन से पानी छोड़े जाने के कारण मधुकरचक के पास टूटा चौसा वितरणी नहर प्रतिनिधि, बिहारीगंजप्रखंड क्षेत्र के मधुकर चक के समीप चौसा वितरणी नहर टूट जाने से लगभग 40 से 50 एकड़ भूमि में लगी फसल डूब गयी. नहर के टूटने से किसानों में हाहाकार मचा हुआ है. वहीं देर शाम तक मरम्मत नहीं होने के कारण अन्य फसल लगी खेतों में भी पानी फैल रहा है. इस नहर के टूटने से 20 से 25 एकड़ भूमि में लगी गेहूं, मक्का व आलू की फसल पूरी तरह बरबाद हो गयी है. नहर टूटने की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा सिंचाई विभाग अधिकारी को दिया गया है. ज्ञात हो कि तीन चार दिन पहले इस नहर में बनमनखी डिविजन से पानी छोड़ा गया था. पानी अत्यधिक होने के कारण नहर का बांध रविवार की सुबह मधुकर चक के समीप टूट गया. पीडि़त किसान गोनर यादव, नंद किशोर, जोगेश शर्मा, लालो गुप्ता, सचेद्र कुमार, भूषण यादव, पप्पू यादव, चितनारायण यादव सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि हमलोगों का फसल बर्बाद हो गया. हमलोग काफी परेशानी उठा कर फसल लगाया था. इस बाबत सिंचाई विभाग एसडीओ चकलेश्वर खड़वार ने बताया मेन गेट को बंद कर दिया गया है. साथ ही टूट हुए जगह पर कर्मी को भेज दिया गया है. टूट हुए नहर की मरम्मति का कार्य प्रगति पर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >