परीक्षा बाधित कर की तोड़फोड़

परीक्षा बाधित कर की तोड़फोड़ फोटो- मधेपुरा 8कैप्शन- परीक्षा केंद्र के बाहर प्रदर्शन करते अभाविप के कार्यकर्ता फोटो- मधेपुरा 9कैप्शन- आक्रोशित लोगों ने केएन क्लासेस को तोड़ा बोर्ड व बैनर फोटो- मधेपुरा 12कैप्शन- परीक्षा केंद्र के अंदर प्रदर्शन करते अभाविप के कार्यकर्ता -विरोध . केएन क्लासेस के खिलाफ फूटा छात्रों का आक्रोश इंट्रो:::::::छात्रा के साथ […]

परीक्षा बाधित कर की तोड़फोड़ फोटो- मधेपुरा 8कैप्शन- परीक्षा केंद्र के बाहर प्रदर्शन करते अभाविप के कार्यकर्ता फोटो- मधेपुरा 9कैप्शन- आक्रोशित लोगों ने केएन क्लासेस को तोड़ा बोर्ड व बैनर फोटो- मधेपुरा 12कैप्शन- परीक्षा केंद्र के अंदर प्रदर्शन करते अभाविप के कार्यकर्ता -विरोध . केएन क्लासेस के खिलाफ फूटा छात्रों का आक्रोश इंट्रो:::::::छात्रा के साथ अश्लील हरकत व अश्लील एसएमएस भेजने का मामला गरमाता जा रहा है. मामले को लेकर केएन क्लासेस कोचिंग सेंटर के खिलाफ छात्रों ने जमकर हंगामा किया. यही नहीं छात्रों ने संत अवध इंटर कॉलेज में केएन क्लासेस कोचिंग सेंटर की आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा बाधित कर तोड़फोड़ की. हालांकि, पुलिस-प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया. प्रतिनिधि, मधेपुराशिक्षा जगत को शर्मशार करने वाले केएन क्लासेस कोचिंग सेंटर के खिलाफ सुलग रहा छात्रों को गुस्सा आखिरकार रविवार को फूट पड़ा. संत अवध इंटर कॉलेज में केएन क्लासेस कोचिंग सेंटर की आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा में छात्रों ने जमकर उपद्रव मचाया व कोचिंग संचालक के खिलाफ नारेबाजी की. वहीं आक्रोशित छात्रों की भीड़ ने केएन क्लासेस कोचिंग सेंटर के सामने लगे बोर्ड को तोड़फोड़ दिया. छात्रों के हंगामे की खबर मिलते ही सदर थाना से एसआइ महेश यादव दल-बल के साथ वहां पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और आक्रोशित छात्रों को शांत कराया. मौके पर आक्रोशित छात्रों को शांत कर पुलिस ने प्रवेश परीक्षा शुरू करवाया. हालांकि इस दौरान छात्रों के हंगामे के कारण प्रवेश प्रतिभा खोज परीक्षा करीब आधा घंटा बाधित रहा. मौके पर छात्र पुलिस से उलझते दिखे. पुलिस को भी छात्रों के आक्रोश को झेलना पड़ा. ज्ञात हो कि पिछले दिनों केएन क्लासेस की एक छात्रा ने एसपी को आवेदन देकर कोचिंग संचालक कुंदन कुमार के खिलाफ अश्लील हरकत व अश्लील एसएमएस भेजने की शिकायत की थी. इस पर एसपी ने सदर थानाध्यक्ष मनीष कुमार को आरोपी कोचिंग संचालक को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. सदर थानाध्यक्ष ने एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोचिंग संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. पीड़िता के समर्थन में दो अन्य छात्राओं ने एसपी के समक्ष कोचिंग संचालक के गंदे चरित्र को उजागर किया था. —- इनसेट ——अभाविप ने की केएन क्लासेस को बंद कराने की मांग मधेपुरा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकताओं ने रविवार को केएन क्लासेस कोचिंग सेंटर में छात्रा के साथ हो रहेअश्लील व्यवहार के खिलाफ जम कर बवाल काटा. इस दौरान नगर मंत्री शशि यादव के नेतृत्व में अभाविप के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे. मौके पर अभाविप कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए केएन क्लासेस को अविलंब बंद कराने की मांग कर रहे थे. इससे पहले संत अवध डिग्री कॉलेज में रविवार को आयोजित प्रवेश परीक्षा को रोकने के लिए दर्जनों की संख्या में अभाविप कार्यकर्ता वहां पहुंचे. लेकिन गेट बंद रहने के कारण उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया. कुछ देर के बाद आक्रोशित छात्र कॉलेज के गेट का ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश कर गये. वहां परीक्षा हॉल में नारेबाजी करते हुए परीक्षा बाधित कर दिया. मौके पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस संस्थान को बंद कराया जाये, जिससे कि भविष्य में किसी शिक्षण संस्थान में छात्रों के साथ ऐसी घिनौनी हड़कत की पुरनावृति न हो . उन्होंने कहा कि इस तरह की घटिया हड़कतों से सभी शिक्षण संस्थान के मान मर्यादा को ठेस पहुंचाता है. वहीं छात्रों ने कहा कि आरोपी संस्थान के खिलाफ ठोस से ठोस कार्रवाई जिला प्रशासन सुनिश्चित करें. जिससे कि ऐसे मानसिक रूप से बीमार शिक्षकों में भय हो और अन्य शिक्षक संस्थानों में छात्र-छात्राएं निर्भिक हो कर पठन पाठन का कार्य कर सकें. प्रवेश परीक्षा के नाम पर उगाही का आरोप छात्र संगठन के परिषद सदस्य ईसा असलम, शशि कुमार, संतोष कुमार राज बादल कुमार, पिंटू कुमार, सुनील कुमार, विपुल कुमार, नीतीश कुमार, राहुल कुमार, बलराम कुमार, आशिष कुमार, राजू कुमार सहित अन्य छात्रों ने कहा कि केएन क्लासेस कोचिंग संस्थान में प्रतिभा परीक्षा के ना पर छात्रों से मोटी रकम की उगाही की जाती है. इसके अलावा छात्रों से नामांकन के ना पर अवैध रूप से हजारों की राशि वसूल की जाती है. जिससे सभी छात्र परेशान है. अभाविप कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जिला प्रशासन इस और ध्यान नहीं देती है तो विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन करेंगे. — अभिभावकों ने जताया विरोध प्रतिभा खोज परीक्षा में शामिल छात्रों के अभिभावकों ने विरोध जताते हुए कहा कि पहले ही परीक्षा फार्म जमा कराया गया था. इसलिए छात्र को लेकर यहां आये है. अभिभावकों ने छात्रा के साथ हुए घटना की निंदा करते हुए कहा कि संचालक का करतूत माफी योग्य नहीं है. अभिभावक चंद किशोर गुप्ता, विनोद कुमार, अभिनंदन यादव एवं किशोर प्रसाद ने कहा कि कोचिंग संचालक का चरित्र खराब है. अब अपने बच्चों को इस संस्थान से बाहर निकाल लेंगे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फार्म के साथ जमा अभिभावक के आइडी पर गलत सीम का प्रयोग कोचिंग में किया जाता है. अभिभावकों ने कहा कि यहां छात्राएं असुरक्षित है. —- इनसेट —–प्रतिभा खोज परीक्षा संपन्न मधेपुरा. संत अवध इंटर कॉलेज में रविवार को केएन क्लासेस मधेपुरा प्रतिभा खोज स्कोलरसीप परीक्षा भारी विरोध के बाद संपन्न हो गया. केएन क्लासेस के निदेशक कुमोद जी ने कहा कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. उन्होंने कहा कि परीक्षा के सफल संचालन में छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उन्होंने न्यायालय पर भरोसा जताते हुए कहा कि केएन क्लासेस को बदनाम करने की कोशिश नाकाम होगी और दूध का दूध व पानी का पानी होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >