ऑटो चालक को पुलिस ने पीटा, किया रोड जाम

मुरलीगंज : प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा स्थान चौक पर मुरलीगंज थाना पुलिस द्वारा शुक्रवार की दोपहर ऑटो चालक की बर्बरता से पिटाई किये जाने और वाहन का सीसा फोड़ कर क्षति ग्रस्त किये जाने की कार्रवाई के खिलाफ ऑटो चालक एक जूट होकर करीब दो घंटे तक मुख्य पथ को जाम कर दिया. इस महाजाम […]

मुरलीगंज : प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा स्थान चौक पर मुरलीगंज थाना पुलिस द्वारा शुक्रवार की दोपहर ऑटो चालक की बर्बरता से पिटाई किये जाने और वाहन का सीसा फोड़ कर क्षति ग्रस्त किये जाने की कार्रवाई के खिलाफ ऑटो चालक एक जूट होकर करीब दो घंटे तक मुख्य पथ को जाम कर दिया.
इस महाजाम के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी और बाजार वासी परेशान हो उठे. वहीं सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ऑटो चालक पुलिस पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ घंटों जम कर नारेबाजी की. आक्रोशित लोगों के तेवर को देखकर मुरलीगंज पुलिस बैक फुट पर नजर आ रही थी.
हालांकि करीब दो घंटे बाद स्थानीय गण्यमान के सहयोग से जाम खत्म करवाया गया. इस दौरान मुरलीगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने आरोपी पुलिस कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की बात कही. जानकारी अनुसार शुक्रवार की दोपहर नियमित रूप से कई ऑटो चालक दुर्गास्थान के पास ऑटो लगाकर सवारी का इंतजार कर रहे थे. इस दौरान मुरलीगंज मुरलीगंज थाना से पहुंची गश्ती जिप पर सवार पुलिस अधिकारी और जवानों ने तावड़ तोड़ लाठियां बरसा कर कई वाहन चालक की पिटाई कर दी.
इस दौरान पुलिस ने कई वाहन के सीसे फोड़ डाले और वाहनों को भी क्षति ग्रस्त कर दिया. पुलिस की इस मनमानी कार्रवाई के विरोध में सभी ऑटो चालक एक जुट होकर सड़क जाम कर दिया और पुलिस कर्मियों को निलंबित करने की मांग करते हुए वर्तमान थानाध्यक्ष की कार्यशैली के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. आक्रोशित लोगों के जाम के कारण मुरलीगंज बाजार में महाजाम लगा रहा. इस दौरान बाजार का व्यवसाय पूरी तरह ठप पड़ा रहा.
जिस कारण व्यवसायियों में भी क्षोम की स्थिति देखी गयी. वही स्थानीय लोगों ने पहल करते हुए आक्रोशित ऑटो चालकों को समझा बुझा कर सड़क जाम समाप्त करवाया. इस दौरान आक्रोशित ऑटो चालकों ने कहा कि नियमत: सरकारी राजस्व का भुगतान कर वाहन का परिचालन किया जाता है. बेरियर के रूप में भी सरकार को राजस्व देते है.
ऑटो पड़ाव नहीं रहने के कारण वर्षों से अस्थायी पड़ाव के सहारे राजस्व की वसूली की जाती है. ऐसे में पुलिस के द्वारा मारपीट की घटना निंदनीय है. हालांकि गण्यमान नागरिकों के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष ने पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई भरोसा दिया. मौके पर टेम्पो चालक विनोद कुमार गुप्ता, मुकेश यादव, घनश्याम यादव, सियाराम साह, संजीत कुमार, विनोद यादव निलेश कुमार, भुदेव यादव, चंदन कुमार, संतोष कुमार आदि ने बताया कि प्रशासन द्वारा टेम्पो चालको के साथ घोर अन्याय किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >