मधेपुरा. पुलिस ने 24 घंटे के दौरान विभिन्न मामलों में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं वाहन जांच के दौरान एक लाख 2 हजार रुपये जुर्माना वसूला. पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में एक व्यक्ति शराब के साथ पकड़ा गया, जबकि एक अभियुक्त को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा एक अभियुक्त पूर्व के कांड में तथा दो अन्य अलग-अलग मामले में पकड़ा. वहीं पुलिस ने 5.43 ग्राम स्मैक, दो बाइक और करीब 4 लीटर 500 ग्राम चुलाई शराब बरामद किया. सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है .
24 घंटे में पांच गिरफ्तार, 1.02 लाख जुर्माना वसूला
24 घंटे में पांच गिरफ्तार, 1.02 लाख जुर्माना वसूला
