ब्रेन स्टोर्मिंग टेस्ट परीक्षा का आयोजन

ब्रेन स्टोर्मिंग टेस्ट परीक्षा का आयोजन मधेपुरा. शहर यूनिवर्सिटी चौक स्थित मोहन शकुंतला पब्लिक स्कूल के द्वारा ब्रेन स्टोर्मिंग टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. इस प्रतियोगिता को लेकर परीक्षा आगामी 31 जनवरी को आयोजित की जायेगी. प्रतियोगिता प्रभारी सह विद्यालय के राजनीती शास्त्र विषय के शिक्षक रूपेश कुमार ठाकुर ने बताया कि इस […]

ब्रेन स्टोर्मिंग टेस्ट परीक्षा का आयोजन मधेपुरा. शहर यूनिवर्सिटी चौक स्थित मोहन शकुंतला पब्लिक स्कूल के द्वारा ब्रेन स्टोर्मिंग टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. इस प्रतियोगिता को लेकर परीक्षा आगामी 31 जनवरी को आयोजित की जायेगी. प्रतियोगिता प्रभारी सह विद्यालय के राजनीती शास्त्र विषय के शिक्षक रूपेश कुमार ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में वर्ग वन से वर्ग आठ तक के छात्र एवं छात्राएं हिस्सा ले सकते है. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश फॉर्म विद्यालय सहित जिला मुख्यालय के किताब दुकानों पर उपलब्ध करवाया गया है. परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 जनवरी रखी गयी है. प्रतियोगिता परीक्षा के सफल प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार सहित अन्य सुविधाएं दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >