सहरसा को 40 रन से हराकर मुंगेर फाइनल में फोटो – मधेपुरा 16,17कैप्शन- थिरकती चियर गर्ल्स, खेलते खिलाड़ी— सोमवार को खेला जायेगा पटना व मुंगेर के बीच फाइनल — चौके छक्के व विकेट पर थिरकती रही चियर गर्ल्सप्रतिनिधि, पुरैनी (मधेपुरा) मुख्यालय स्थित डाॅ भीमराव अंबेडकर खेल मैदान में 21 दिसंबर से प्रारंभ डाॅ भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अंतर जिला ड्यूज क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला शनिवार को सहरसा व मुंगेर के बीच खेला गया. मैच की शुरुआत दिन के 11 बजे से हुइ. आयोजित टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाईनल मैच में मैदान के दोनों ओर चौके छक्के व विकेट पर थिरकती दिखीं चियरगर्ल्स व लाखों की संख्या में उपस्थित दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट व इनाम का बौछार आयोजन की सुंदरता व भव्यता को चार चांद लगा रही थी.टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी कप्तान नवल की अगुवाई में मुंगेर की टीम नें निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 130 रन बनाये. मुंगेर की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे आकाश नें 4 चौका व 1 छक्के की बदौलत 39 , महानंदा नें 6 चौके की मदद से 33, ओमप्रकाश ने 3 चौका व 2 छक्के की मदद से 26 व सौरव नें नॉट आउट रहते हुए 2 चौके की मदद से 19 रन अपनी टीम के लिये जोड़े. जबकि मुंगेर का पहला विकेट महज 2 रन के ही स्कोर पर गीर चूकी थी. बावजूद बल्लेबाजों के धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी की वजह से मुंगेर 130 रन बना ली. वहीं सहरसा की ओर से गेंदबाजी करते हुए तुशार नें 26 रन देकर 2 विकेट एवं राजा नें 15 रन देकर 3 विकेट लेकर मुंगेर को 130 रनों पर ही रोक दिया. जवाब में 131 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहरसा की टीम अपने गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी का कुछ फायदा नहीं उठा पायी. सहरसा के बल्लेबाज मुंगेर के गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिये. 18़5 ओवर में ही अपने सारे विकेट खोकर सहरसा की टीम महज 90 रन पर ही ढेर हो गयी. इस तरह से 40 रन से जीत हासिल कर मुंगेर की टीम फाइनल में अपना जगह पक्का कर ली है. मुंगेर की टीम के द्वारा हर क्षेत्र में किये गये बेहतरीन प्रदर्शन के सामने सहरसा की टीम फिसड्डी साबित हुयी. वहीं सहरसा की ओर से शानदार गेंदबाजी के बावजूद उनके बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाये. सहरसा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए गोलु ने 14, तुशार ने 10, और अंकित नें 14 रन अपनें टीम के लिये जोड़े.वहीं मुंगेर की ओर से उम्दा व खतरनाक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए राकेश यादव नें महज 7 रन देकर 3 विकेट, जबकि कुंदन नें 21 रन देकर 2 विकेट, दीपक ने 16 रन देकर 2 विकेट तो दीपू नें 20 रन देकर 2 विकेट लेकर सहरसा की टीम को महज 90 रन पर ही ढेर कर दिया. इस डा भीमरॉव अंबेडकर मेमोरियल अंतरजिला ड्यूज क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को पटना बनाम मुंगेर के बीच खेला जायेगा.वहीं खेले गये इस दूसरे सेमीफाइनल मैच का प्रायोजक के रूप में लीनाग्रेन इंडिया कंपनी थी, तो आयोजन के दौरान मैदान के दोनों ओर चौके छक्के व विकेट पर थिरकती चियर गर्ल्स व दर्शकों की हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ के मद्देनजर पुरैनी पुलिस प्रशासन भी काफी चुश्त-दुरुस्त दिखी. इस बाबत थानाध्यक्ष मकसूद आलम असर्फी के द्वारा खेल में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिये मैदान में एएसआई बिंदेश्वरी राम की निगरानी में पुलिस बल को तैनात किया गया था. वहीं आयोजन कमेटी के संयोजक आलोक राज, अध्यक्ष संजय सहनी, सचिव विलाश शर्मा, उपाध्यक्ष वसीम अख्तर, कोशाध्यक्ष नारायण चौधरी, ने बताया की आईपील के तर्ज पर इस आयोजन की भव्यता को बढाने हेतु चौके छक्के व विकेट पर मैदान के दोनों ओर थिरकती चियर गर्ल्स और उपस्थित हजारों की संख्या में भीड़ के तालियों की गड़गडाहट से आयोजन कमेटी के हौंसले बुलंद हैं. कमेटी का मानना है कि फाइनल मुकाबले इससे भी भव्य व आकर्षक व्यवस्था की जायेगी.वहीं मैच प्रारंभ होने से पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीकांत सिंह एवं विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की ओर से आलमनगर विधानसभा से लोजपा प्रत्याशी रहे चंदन सिंह नें दोनों टीमों से पात्र परिचय किया. वहीं मैच के दौरान जद्यु के वरिय नेता अमोद कुमार मंडल भी पुर्णिया से आकर इस आयोजन का लुत्फ उठा रहे थे. मैच में एंपायर की भूमिका स्थानीय वरिष्ठ खिलाड़ी डा विनोद व मुन्ना ठाकुर अदा कर रहे थे. वहीं कमेंट्री बॉक्स में मुख्य स्कोरर के रूप में पवन प्रभाकर एवं बोर्ड स्कोरर कुणाल कुमार, तो उदघोशक की भूमिका आयोजन कमेटी के प्रवक्ता आर्यण रस्तोगी, कौशल किशोर भारती, मुरलीगंज के सूरज कुमार एवं सूनील पासवान निभा रहे थे. वहीं आयोजन को भव्य व सफल बनाने में जुबैर आलम, मुखिया मो मुस्ताक ,विनोद कांबली, अवधेश राज, मुन्ना ठाकुर, गौरव राय, अबरार आलम उर्फ हिरो, तबरेज आलम, राजीव सहनी, अखिलेश सहनी, रौशन कुशवाहा, गुड्डु दास,अनिल कुमार,इंद्र कुमार ईलु व निगरानी कमेटी के सदस्य दिपक पंसारी, मनोज केडिया, विष्णु केडिया, शशि मेहता, बीआरपी मणी राम, शिक्षक दिर्घा में शिक्षक सुबोध सिंह सुधीर, राजेश कुमार, अरविन्द गुप्ता, अखिलेश कुमार, गोपाल कुमार आदि अहम भूमिका अदा कर रहे हैं.
सहरसा को 40 रन से हराकर मुंगेर फाइनल में
सहरसा को 40 रन से हराकर मुंगेर फाइनल में फोटो – मधेपुरा 16,17कैप्शन- थिरकती चियर गर्ल्स, खेलते खिलाड़ी— सोमवार को खेला जायेगा पटना व मुंगेर के बीच फाइनल — चौके छक्के व विकेट पर थिरकती रही चियर गर्ल्सप्रतिनिधि, पुरैनी (मधेपुरा) मुख्यालय स्थित डाॅ भीमराव अंबेडकर खेल मैदान में 21 दिसंबर से प्रारंभ डाॅ भीमराव अंबेडकर […]
