थानाध्यक्षों ने किया पद भार ग्रहण

थानाध्यक्षों ने किया पद भार ग्रहण प्रतिनिधि. शंकरपुर/गम्हरिया/घैलाढ़ शंकरपुर थाना में नये थानाध्यक्ष के रूप में अनंत कुमार ने योगदान लिया. मालूम हो कि जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध को देखते हुए एसपी कुमार आशिष ने जिले के दर्जनों पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर कर दिए है. नये थाना अध्यक्ष के योगदान के […]

थानाध्यक्षों ने किया पद भार ग्रहण प्रतिनिधि. शंकरपुर/गम्हरिया/घैलाढ़ शंकरपुर थाना में नये थानाध्यक्ष के रूप में अनंत कुमार ने योगदान लिया. मालूम हो कि जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध को देखते हुए एसपी कुमार आशिष ने जिले के दर्जनों पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर कर दिए है. नये थाना अध्यक्ष के योगदान के बाद प्रखंड क्षेत्र के लोगों में आस जगी है अब यह क्षेत्र अपराध में कमी आयेगी. वहीं दूसरी ओर गम्हरिया में सुनील कुमार ने भी अपना योगदान लिया. इस दौरान मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता होगी कि बढ़ते अपराध को नियंत्रण करना. साथ ही घैलाढ़ थाना में नये थानाध्यक्ष के रूप में प्रसुनजय कुमार ने रविवार को योगदान दिया. वहीं पशुपति सिंह एसआई के रूप में पदभार ग्रहण किये. योगदान के बाद नये थानाध्यक्ष ने मौके पर मौजूद लोगों से कहा कि अपराध नियंत्रण व क्षेत्र में शांति कायम की जायेगी. मौके पर परमानंदपुर ओपी अध्यक्ष म हेश कुमार यादव, मुंशी रवि कुमार पासवान आदि उपस्थित था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >