मधेपुरा : आगामी 26 दिसंबर को मधेपुरा में आयोजित अखिल भारतीय मध्यऐशिया कानून हलवाई वैश्य महासभा की सफलता को लेकर रविवार को शहर एक निजी सभागार में बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक सीताराम साह ने किया.
बैठक में सांगठनिक मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा की गयी. वहीं 26 दिसंबर को आयोजित मिलन समारोह की सफलता को लेकर रूपरेखा तय की गयी. समाज सेवी सह व्यवसायी हरिश्चद्र साह, अर्जुन साह ने आदि ने प्रस्ताव पारित कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मिलन समारोह के दौरान राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रियसांसी गुप्ता और पायल गुप्ता को सम्मानित
किया जायेगा.
