मुरलीगंज में हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

मुरलीगंज में हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार प्रतिनिधि, मुरलीगंज, मधेपुरा. प्रखंड के रतनपट्टी निवासी शेशो मंडल, शशि दास और रबेन मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार वर्ष 2012 में रतनपट्टी निवासी संजय राम की हत्या वर्षों पूर्व ग्रामीणों ने पीट पीट कर दी थी. इस मामले में शनिवार की […]

मुरलीगंज में हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार प्रतिनिधि, मुरलीगंज, मधेपुरा. प्रखंड के रतनपट्टी निवासी शेशो मंडल, शशि दास और रबेन मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार वर्ष 2012 में रतनपट्टी निवासी संजय राम की हत्या वर्षों पूर्व ग्रामीणों ने पीट पीट कर दी थी. इस मामले में शनिवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध मे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि हत्या मामले में अभी तक कुल पांच गिरफ्तारी हुई है. शेष को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा. संजय की मां कौशल्या देवी ने दर्जनों लोगो पर अपने बेटे के हत्या करने का आरोप लगा मामला दर्ज कराया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >