एचआइबी-एड्स के बारे में किया गया जागरूक फोटो – मधेपुरा 05कैप्शन – नुक्कड़ नाटक करते कलाकारप्रतिनिधि, पुरैनी बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सौजन्य से दुर्गा सेवा संस्थान हाजीपुर के कलाकारों द्वारा मुख्यालय स्थित रॉय ब्रदर्स दुर्गा मंदिर परिसर में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर आमजनों को एचआइबी एवं एड्स के प्रति जागरूक किया गया. नुक्कड़ नाट्क के माध्यम से आमजनों को एचआइबी व एड्स से बचाव के उपाय व इससे जुड़े विस्तृत जानकारी दी गयी. इस दौरान कलाकारों द्वारा संगीत के माध्यम से भी लोगों को जानकारी दी गयी. आमजनों को एचआईवी एड्स के वायरस से बचने के लिए यौन संबंध बनाने में कंडोम का इस्तेमाल करने, अनैतिक यौन संबंध स्थापित नहीं करने, संक्रमित खून न चढ़ाने और न हीं संक्रमित सूई का इस्तेमाल करने का सलाह दिया गया. मौके पर कलाकार एस अहमद, रविकिशोर पासवान, धर्मजीत कुमार, देव कुमार, पप्पू कुमार, किरण देवी व निशा कुमारी सहित काफी संख्या में स्थानीय महिला व पुरुष उपस्थित थे.
एचआइबी-एड्स के बारे में किया गया जागरूक
एचआइबी-एड्स के बारे में किया गया जागरूक फोटो – मधेपुरा 05कैप्शन – नुक्कड़ नाटक करते कलाकारप्रतिनिधि, पुरैनी बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सौजन्य से दुर्गा सेवा संस्थान हाजीपुर के कलाकारों द्वारा मुख्यालय स्थित रॉय ब्रदर्स दुर्गा मंदिर परिसर में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर आमजनों को एचआइबी एवं एड्स के प्रति जागरूक किया गया. […]
