64 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज

64 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज

आलमनगर. पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर 64 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. इस दौरान तस्कर भागने में सफल रहा. इसको लेकर पुलिस ने दो शराब तस्कर पर मामला दर्ज कराया है. इस बाबत थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि मधेली दियारा में दो भाई शराब बेचता है. सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी आशुतोष कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ जब वहां पहुंचे, तो पुलिस गाड़ी को देखते ही तस्कर भाग गया. पुलिस बल के सहयोग से जब घर की तलाशी ली गयी, तो 64 लीटर शराब बरामद हुआ. इस बाबत मधेली दियारा निवासी विनय भगत, मनीष भगत पर मामला दर्ज किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >