63 हजार के चांदी का सामान सहित रुपये की हुई छिनतई

63 हजार के चांदी का सामान सहित रुपये की हुई छिनतई

प्रतिनिधि, गम्हरिया

थाना क्षेत्र के जोगबनी के पास एक ज्वेलर्स दुकानदार से 63 हजार का चांदी का सामान सहित रुपए की छिनतई की घटना हुई है. इस बाबत पीड़ित सुपौल जिले के वीना निवासी गुड्डू कुमार ने बताया कि वे लौकहा थाना के पास सोना चांदी का दुकान करते हैं. गुरुवार को वे दुकान जा ही रहे थे कि जोगबनी के पास एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक ने उसके बाइक में धक्का मारकर उन्हें गिरा दिया और फिर 63 हजार का चांदी का सामान, नगद 60 हजार रुपया व गले में पहना हुआ सोने का चकती लेकर फरार हो गया. इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि जानकारी मिली है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >