शौचालय से लाभ की दी जानकारी

चौसा : जिला जल एवं स्वच्छता समिति मधेपुरा के सौजन्य से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण/लोहिया स्वच्छता योजना अंतर्गत मध्य विद्यालय चौसा में ग्रामीण स्वच्छता एवं पेयजल गुणवत्ता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पीएचडी विभाग के जेई गौतम कुमार दास और उत्प्रेरक रूपम कुमारी ने स्कूली बच्चों को घर घर शौचालय हेतु जागरूक […]

चौसा : जिला जल एवं स्वच्छता समिति मधेपुरा के सौजन्य से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण/लोहिया स्वच्छता योजना अंतर्गत मध्य विद्यालय चौसा में ग्रामीण स्वच्छता एवं पेयजल गुणवत्ता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पीएचडी विभाग के जेई गौतम कुमार दास और उत्प्रेरक रूपम कुमारी ने स्कूली बच्चों को घर घर शौचालय हेतु जागरूक किया.

जेई ने छात्रों को कहा कि आप अपने माता – पिता को शौचालय बनाने के लिए प्रेरित करें. साथ ही टोले मुहल्ले वासियों को भी इसकी जानकारी दें. कार्यक्रम में शिक्षिका मंजू कुमारी, श्वेता कुमारी, शिक्षक यहिया सिद्दीकी, प्रणब कुमार, सत्यप्रकाश भारती ,भालचंद्र मंडल और मोहम्मद मंजर इमाम सहित छात्र /छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक प्रमोद पासवान ने की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >