बिजली के लिए ग्रामीणों ने किया रोड जाम

उदाकिशुनगंज : अनुमंडल के बिहारीगंज प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मीपुर लालचंद गांव के लोगों ने बिजली की मांग को लेकर को रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. जिसका नेतृत्व मनीष राज ने किया. ग्रामीणों ने कहा कि सरकार व प्रशासन की उदासीनता के कारण ही आज तक इस गांव के का विद्युतीकरण नहीं किया जा सका. बिजली […]

उदाकिशुनगंज : अनुमंडल के बिहारीगंज प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मीपुर लालचंद गांव के लोगों ने बिजली की मांग को लेकर को रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. जिसका नेतृत्व मनीष राज ने किया. ग्रामीणों ने कहा कि सरकार व प्रशासन की उदासीनता के कारण ही आज तक इस गांव के का विद्युतीकरण नहीं किया जा सका.

बिजली नहीं रहने के कारण लालटेन के सहारे घर को रौशन करने की लाचारी हो गयी थी. लेकिन अफशोस है एक मोबाइल चार्य करवाने के लिए लोगों को मंजौरा बाजार या अन्यत्र जाना पड़ता है. एक मोबाइल चार्य करवाने में दुकानदार पांच रुपये लेता है. इतना ही नहीं बिजली नहीं रहने के कारण लोग टीवी का आनंद उठाने से वंचित रह जाते है. ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्रीय एमएल बार – बार आश्वासन देते रहे. लेकिन विद्युतीकरण कार्य नहीं हो सका.

मनीष ने कहा कि अगर 15 दिनों के अंदर प्रशासन सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो हम ग्रामीण अनुमंडल मुख्यालय में अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चित कालीन धरना पर बैठ जायेंगे. चूंकि पूर्व में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजनाओं का लाभ इस गांव के लोग को नहीं मिल सका है.

इसलिए ग्रामीणों को संदेह है कि अब दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना का भी लाभ लेने से लोगों को वंचित रखा जा सकता है. इसलिए आंदोलन की गति में तेजी लायी जायेगी. मौके पर राहुल कुमार यादव, रोहित कुमार यादव, अजय कुमार मेहता, सुनील मेहता, दीपक कुमार, राकेश कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >