जमानत के बाद अभियुक्त दे रहा धमकी प्रतिनिधि, मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के खपौती दक्षिण बारी मुहल्ला निवासी सूरज विश्वकर्मा ने मधेपुरा एसपी को आवेदन देकर कांड संख्या 558/15 के अभियुक्तों पर धमकाने का आरोप लगाया है. एसपी को दिये गये आवेदन में विश्वकर्मा ने कहा है कि उक्त कांड के चार अभियुक्त महेंद्र यादव, रोबिन यादव, अर्जुन यादव और देबो यादव, न्यायालय से जमानत पर मुक्त हुए हैं. जमानत मिलने के बाद से सभी अभियुक्त पुन: मारपीट करने की मंशा के साथ घेरने का प्रयास करते हैं. सूरज विश्वकर्मा ने अपने और अपने परिवार के जान पर खतरा भी बताया है. एसपी ने इस मामले में थानाध्यक्ष को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
जमानत के बाद अभियुक्त दे रहा धमकी
जमानत के बाद अभियुक्त दे रहा धमकी प्रतिनिधि, मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के खपौती दक्षिण बारी मुहल्ला निवासी सूरज विश्वकर्मा ने मधेपुरा एसपी को आवेदन देकर कांड संख्या 558/15 के अभियुक्तों पर धमकाने का आरोप लगाया है. एसपी को दिये गये आवेदन में विश्वकर्मा ने कहा है कि उक्त कांड के चार अभियुक्त महेंद्र यादव, […]
