मधेपुरा : जिला मुख्यालय स्थित झल्लु बाबू सभागार में शुक्रवार को ग्रामीण स्वच्छता अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यशाला का शुभारंभ जिला पदाधिकारी मो सोहैल ने दीप प्रज्वलित कर किया. अंत में जिला पदाधिकारी ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.
कार्यशाला में डीएम ने उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक परिवार के घर में एक शौचालय हो इसके लिए लोगों को अभियान चला कर जागरूक करें. उन्होंने कहा कि सभी कर्मी डोर टू डोर जा कर प्रत्येक परिवार के मुखिया को शौचालय एवं स्वच्छ, स्वस्थ रहने, आस पास गंदगी नहीं फैलाने की जानकारी दें. उन्होंने कहा कि सभी विद्यालय में पहुंच कर बच्चों को जानकारी दें कि खुले में शौच न जायें. माता पिता को शौचालय बनाने को कहें.
डीएम ने कहा कि पदाधिकारी, कर्मी, जीविका कर्मी सहित अन्य कर्मियों जिनके पास शौचालय नहीं हो वो भी शौचालय बना कर उसकी रिपोर्ट दें और फॉर्म भर कर जमा कर. डीएम ने कहा कि शौचालय बनाने के उपरांत अधिकारी उसकी जांच करेंगे. इसके बाद विभागीय प्रावधान के अनुसार बारह हजार रुपये ऑनलाइन भुगतान किया जायेगा. डीएम ने कहा कि किसी भी अधिकारी, कर्मी, पंचायत के जनप्रतिनिधि व वार्ड सदस्यों द्वारा कोई भी गड़बड़ी की जाती है तो उसकी सूचना तुरंत दें.
उस पर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. यह कार्यक्रम 20 नवंबर से 05 दिसंबर तक चलेगा. कार्यक्रम में मिथिलेश कुमार, संजय कुमार, कृष्णा कुमार, धमेंद्र सिंह सहित पदाधिकारी, जीविका कर्मी सहित अन्य लोग उपस्थित थे. — 13 रथ को किया रवाना — डीएम ने हर प्रखंड के लिए एक एक जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. क्षेत्र में जा कर यह रथ लोगों को शौचालय, स्वच्छता एवं साथ सफाई के लिए लोगों को जागरूक करेंगा.
लोगों शौचालय एवं साफ सफाई के लिए विभिन्न प्रकार की जानकारी मुहैया कराये. रथ का उदेश्य जिले के सभी प्रखंडों को साफ सुथरा बनायेग जायेगा. लोगों के दें जानकारी – – दूषित पेयजल से होने वाले कुप्रभाव एवं शुद्ध पेयजल से होने वाले लाभ. – स्वच्छ वातावरण तैयार करना – स्वच्छता संबंधी व्यवहारों को बढ़ावा देना तथा खाने से पहले- शौच के बाद हाथ की सफाई – शौचालय का अधिकतम उपयोग – नये शौचालयों का निर्माण तथा पूर्व से निर्मित शौचालय का उपयोग सुनिश्चित करना – सभी विभागों से समन्वय कर इस उत्सव को सफल बनाना.
ग्रामीण कड़े – कचरे का स्थानीय स्तर पर प्रबंधन- व्यक्तिगत स्वच्छता, घर एवं भोजन की स्वच्छता को प्रोत्साहित करने हेतु ग्रामीण जन सहभागिता को गति प्रदान करना. — चलाये कार्यक्रम — – जिला-प्रखंड- पंचायत समारोह आयोजित कर लोगों को दें जानकारी. – जागरूकता रथ गांव गांव पहुंचायेगा संदेश – विद्यालय के बच्चे प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को करेंगे जागरूक. – शुद्ध पेयजल एवं स्वच्छता पर आधारित कार्यक्रम एवं फिल्म शो का आयोजन कर लोगों को दें जानकारी
संपूर्ण स्वच्छता अभियान/लोहिया स्वच्छता योजना संबंधी होर्डिंग, बैनर, पोस्टर, पंपलेट आदि के माध्यम से जन समुदाय को स्वच्छता पर जागरूक करना. — इनसेट— आज होगा प्रखंडों में कार्यशाला का आयोजनप्रतिनिधि, मधेपुरा जिले में ग्रामीण स्वच्छता अभियान के तहत 21 नवंबर को सभी प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा.
कार्यशाला में मनरेगा, आसीडीएस, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी सहित अन्य सभी विभागों के प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, सभी पंचायतों के मुखिया एवं वार्ड सदस्य भाग लेंगे. कार्यशाला का उदेश्य है लोगों में संपूर्ण स्वच्छता अभियान पेयजल एवं स्वच्छता की जानकारी मुहैया कराना. साथ ही प्रतिदिन कार्य योजना के अनुसार पेयजल एवं स्वच्छता पर आधारित विभिन्न गतिविधियों जिनमें पेयजल एवं स्वच्छता के लिए माइक द्वारा संदेश दिया जायेगा.
