मीडिया की स्वतंत्रता से ही लोकतंत्र सुरक्षित फोटो – मधेपुरा 01कैप्शन – राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन ने वरिष्ठ पत्रकार देवाशीष बोस को सम्मानित करते डीएम फोटो – मधेपुरा 02कैप्शन – राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल पत्रकार एवं जिलाधिकारी – प्रेस दिवस के मौके पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा प्रतिनिधि, मधेपुरा मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है. इस पर खतरा आ गया तो लोकतंत्र भी खतरे में पड़ जायेगा. मीडिया लोकतंत्र का चौथा और सबसे मजबूत स्तंभ है और रहेगा. सोमवार को जिला मुख्यालय के डीआरडीए परिसर स्थित झल्लू बाबू सभागार में जिला सूचना एवं जन संपर्क विभाग की ओर से प्रेस दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी मो सोहैल मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रहे थे. वह कार्यक्रम में बतौर मख्य अतिथि उपस्थित थे. संगोष्ठी शुरू होने से पहले प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण एवं राजेंद्र पुरी को श्रद्धांजलि दी गयी. भारतीय प्रेस परिषद की ओर से इस वर्ष राष्ट्रीय प्रेस दिवस को आर के लक्ष्मण एवं राजेंद्र पुरी के नाम समर्पित किया गया है. डीएम ने कहा कि कई बार रिपोर्टिंग के दौरान तथ्यों की पड़ताल सतही होने के कारण मीडिया की विश्वसनीयता पर संकट आता है. पत्रकारिता में सूक्ष्मता से परिघटनाओं की विवेचना करनी होती है और इसमें परिपक्वता अध्ययन से ही आती है. अक्सर ऐसे पहलुओं पर सवाल खड़ा करते हुए प्रशासन को कठघरे में रखा जाता है जो मामले वैधानिक नहीं होते हैं. उन बिंदुओं को कानून के दायरे में लाने के लिए समाचार के जरिये ओपिनियन बनाया जाये तो यह कारगर होगा. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए कृत संकल्पित है. प्रेस को स्वतंत्रता, निर्भीकता, निरपेक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कार्टून और व्यंग्य पत्रकारिता की सशक्त विधा है. इसके जरिये समय-समय पर गंभीर मसलों पर संगीन चोट किये जाते रहे हैं. वहीं वरीय उपसमाहर्ता मुकेश कुमार और डीपीआरओ कनिष्ठ अखिल झा ने प्रेस दिवस पर मीडिया कर्मियों को शुभकामनाएं दी. राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन ने वरिष्ठ पत्रकार डा देवाशीष बोस को सम्मानित किया. डीएम मो सोहैल ने उन्हें शॉल ओढ़ा कर प्रशस्ति पत्र भेंट किया.
मीडिया की स्वतंत्रता से ही लोकतंत्र सुरक्षित
मीडिया की स्वतंत्रता से ही लोकतंत्र सुरक्षित फोटो – मधेपुरा 01कैप्शन – राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन ने वरिष्ठ पत्रकार देवाशीष बोस को सम्मानित करते डीएम फोटो – मधेपुरा 02कैप्शन – राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल पत्रकार एवं जिलाधिकारी – प्रेस दिवस के मौके पर जिला सूचना […]
