पेरिस हमले में शिकार बने लोगों को दी श्रद्धांजलि

पेरिस हमले में शिकार बने लोगों को दी श्रद्धांजलि — मधेपुरा के प्रख्यात कवि प्रो अरविंद के नेतृत्व में कलमकारों ने दी श्रद्धांजलि — — आतंकवाद पर जम कर साधा निशाना — प्रतिनिधि, मधेपुरा फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार को हुए आतंकी हमले के दौरान मौत के शिकार बने लोगों को बिहार प्रगतिशील लेखक […]

पेरिस हमले में शिकार बने लोगों को दी श्रद्धांजलि — मधेपुरा के प्रख्यात कवि प्रो अरविंद के नेतृत्व में कलमकारों ने दी श्रद्धांजलि — — आतंकवाद पर जम कर साधा निशाना — प्रतिनिधि, मधेपुरा फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार को हुए आतंकी हमले के दौरान मौत के शिकार बने लोगों को बिहार प्रगतिशील लेखक संघ के राज्य सचिव डा अरविंद श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया. इस मौके पर दो मिनट का मौन धारण भी किया गया. आतंकी हमले पर अफशोस जाहिर करते हुए कवि श्री अरविंद ने कहा कि फ्रांस में हुए आतंकवादी हमलों ने दुनिया के सभ्य समाज को झकझोर दिया है. यह आम धारना है कि आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता. लेकिन इस मिथक से परे धरती और मानवता के विरूद्ध तमाम हमले धर्म और मजहब को लेकर ही होते है. मध्य काल में यूरोप से मध्य ऐशिया तक धर्म ध्वज लेकर शार्लमा ने क्रिशचन धर्म के विस्तार हेतु कत्लआम किया था. एक समय सनातन धर्मावलंबियों ने भी धर्म का अश्व दौराया था. आज का आतंकवाद एक शगल और जुनून का रूप ले लिया है. आतंकवादियों के सिल्पर सेल में जेहादियों को ऐशो आराम और विलाशिता का प्रलोभन देकर शामिल किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि फ्रांस से कहीं अधिक भारत ने आतंकवाद को झेला है. लेकिन दुर्भाग्य है पश्चिमी देश अपना हित और अहित स्वयं निर्धारित करता है. अमेरिका एवं यूरोप खुद पर हुए आतंकी हमले का प्रतिकार करता है और भारत में आतंकी हमले पर शुतुरमुर्ग के जैसे स्वीकारता है यह अफसोस जनक है. दुनिया के सभी सक्षम देश को आतंकवाद के खिलाफ एक जुट होकर इसके समूल नाश के लिए विगूल फुंकना होगा. तुर्की में आयोजित जि-20 सम्मेलन में सभी देश आतंकवाद पर साक्षा वक्तत्व देंगे. उम्मीद है कि आतंक के समूल नाश करने की दिशा में मजबूत पहल होगी. श्रद्धांजलि सभा में संघ के सचिव हरे राम भगत, कौशल कुमार, विजय कुमार, रविकुमार संत, राज कुमार,संजय भगत, डिक्सन राज, रंजीत कुमार, शंभु शरण भारतीय आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >