प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों का होता है मानसिक व शारीरिक विकास: डीएम फोटो- मधेपुरा 11 एवं 12कैप्शन- कार्यक्रम का उद्घाटन करते डीएम व एसपी एवं कार्यक्रम को संबोधित करते एसपी व मौजूद डीएम फोटो- मधेपुरा 13कैप्शन- कबड्डी प्रतियोगिता में दो दो हाथ करती बालिकाएं फोटो- मधेपुरा 16 एवं 18कैप्शन- सौ मीटर दौर प्रतियोगिता के दौरान दौर लगाती छोटे छोटे बच्चे फोटो- मधेपुरा 17 एवं 19कैप्शन- कुरसी प्रतियोगिता में कुरसी पकड़ने का प्रयास करते बच्चे – बीएन मंडल स्टेडियम में शनिवार को बाल दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम के अंतर्गत बाल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन – आसमान में बैलून उड़ा कर डीएम व एसपी ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन – नारियल फोड़ डीएम व एसपी ने बच्चों के बीच बांटी टॉफी – प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को जिलाधिकारी मो सोहैल ने ट्रॉफी व मेडल के साथ उपहार देकर किया सम्मानितप्रतिनिधि, मधेपुराजिला मुख्यालय स्थित बीएन मंडल स्टेडियम में शनिवार को बाल दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम के अंतर्गत बाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी मो सोहैल एवं पुलिस अधीक्षक सुनील नायक ने आसमान में बैलून उड़ा कर किया. मौके पर नारियल फोड़ डीएम व एसपी ने बच्चों के बीच टॉफी बांटी. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय उप समाहर्ता सह सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई मधेपुरा मुकेश कुमार ने की. वहीं कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से जिला स्काउट प्रशिक्षण आयुक्त जय कृष्ण यादव एवं जिला कबड्डी संघ के सचिव अरूण कुमार ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी मो सोहैल ने कहा कि बाल दिवस पर इस तरह के आयोजन से बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है. उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य है. बच्चों के विकास को लेकर सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन कृतसंकल्पित हैं. वहीं पुलिस अधीक्षक सुनील नायक ने काफी कम समय में कार्यक्रम के सफल आयोजन पर जिला पदाधिकारी को धन्यवाद दिया. कार्यक्रम को डीडीसी मिथिलेश कुमार, मुख्यालय डीएसपी योगेंद्र प्रसाद सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी बदरी नारायण मंडल ने भी संबोधित किया. इस मौके पर प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अभिमन्यु कुमार, मनीष कुमार,प्रवीण कुमार, अनिल कुमार, गुलशन कुमार, सुनील कुमार एवं संजीव कुमार ने निभायी. कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को जिला पदाधिकारी मो सोहैल ने ट्रॉफी व मेडल के साथ-साथ उपहार देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर सामुदायिक कार्यकर्ता सुभाष कुमार सुमन, माधुरी कुमारी सहित अन्य मौजूद थे. बाल दिवस के मौके पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य शिविर में सीएस गदाधर पांडे सहित शिशु रोग विशेषज्ञ डा एल के लक्ष्मण व अन्य मौजूद थे. स्वास्थ्य शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञों द्वारा दर्जनों बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया व दवाई दी गयी. मनीषा, सुषमा, सुगंधा ने प्रथम स्थान पर जमाया कब्जा मधेपुरा. बाल दिवस के मौके पर जिला कबड्डी संघ के सचिव अरूण कुमार के देख रेख में संपन्न विभिन्न प्रतियोगिता में बालिकाओं का दबदबा रहा. प्रतियोगिता के दौरान सौ मीटर दौर बालिका वर्ग में किरण पब्लिक स्कूल की सुषमा कुमारी प्रथम रही. वहीं होली क्रॉस की साक्षी प्रिया द्वितीय एवं वेलकम फयूचर एकेडमिक की अमिशा कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफलता हासिल की. कुरसी रेस में प्रथम स्थान पर किरण पब्लिक स्कूल की सुगंधा कुमारी ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया. कुरसी रेस में डीपीएस की हर्सिता कुमारी द्वितीय एवं केपीएस की सुषमा कुमारी तृतीय स्थान पर रही. साइकिल रेस में मध्य विद्यालय सिमराहा सुखासन की मनीषा कुमारी ने पहला स्थान प्राप्त किया. वहीं पूजा कुमारी द्वितीय व जयंती कुमारी को तृतीय स्थान से संतोष करना पड़ा. निबंध प्रतियोगिता में रास बिहारी उच्च विद्यालय के एम्ब्रोज कुमार प्रथम, जगजीवन आश्रम मध्य विद्यालय के शुभम द्वितीय एवं आदर्श कॉलेज घैलाढ़ के पंकज श्रीवास्तव तृतीय स्थान पर रहे. — इनसेट —स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में एक वर्ष के दिव्यांशू ने मारी बाजी प्रतिनिधि.मधेपुरा.बाल दिवस के मौके पर स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें दिलीप कुमार के स्वस्थ व तंदुरूस्त एक वर्षीय पुत्र दिव्यांशू कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं 14 महीने के रौनक कुमार द्वितीय, दस माह के केशव कुमार ने तृतीय, पांच माह के मो आहिल ने चतुर्थ एवं चार वर्ष छह माह के आयुष कुमार को पंचम पुरस्कार से नवाजा गया. इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 0 से 05 वर्ष के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण डॉक्टरों की टीम ने किया. स्वास्थ्य परीक्षण के आधार पर सबसे स्वस्थ पांच बच्चों का चयन कर, उन्हें पुरस्कृत किया गया. —- इनसेट ——कबड्डी में मलिया व भर्राही बाजार बना विजेता प्रतिनिधि.मधेपुरा.बाल दिवस के मौके पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कबड्डी के बालिका वर्ग में मध्य विद्यालय मलिया ने मध्य विद्यालय सिमराही सुखासन को 14 अंक के मुकाबले 18 अंक से हरा कर विजेता का ताज पहना. वहीं बालक वर्ग में भर्राही बाजार ने सिमराही सुखासन को पराजित किया. इस तरह बालक वर्ग का विजेता भर्राही बाजार एवं मध्य विद्यालय सिमराही सुखासन उप विजेता बना. वहीं सौ मीटर बालक वर्ग में मध्य विद्यालय मलिया के ओम प्रकाश कुमार प्रथम, दुर्गेश कुमार द्वितीय एवं सुरेंद्र मध्य विद्यालय के हंस राज तृतीय स्थान पर रहने में सफलता हासिल की.
प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों का होता है मानसिक व शारीरिक विकास: डीएम
प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों का होता है मानसिक व शारीरिक विकास: डीएम फोटो- मधेपुरा 11 एवं 12कैप्शन- कार्यक्रम का उद्घाटन करते डीएम व एसपी एवं कार्यक्रम को संबोधित करते एसपी व मौजूद डीएम फोटो- मधेपुरा 13कैप्शन- कबड्डी प्रतियोगिता में दो दो हाथ करती बालिकाएं फोटो- मधेपुरा 16 एवं 18कैप्शन- सौ मीटर दौर प्रतियोगिता के […]
