पल्स पोलियो अभियान को लेकर तैयारी पूरी

पल्स पोलियो अभियान को लेकर तैयारी पूरी उदाकिशुनगंज . 22 नवंबर से शुरू होने वाला पल्स पेालियो अभियान की सफलता को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा डीके सिन्हा ने बताया कि बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए आंगनबाड़ी सेविका व आशा कर्मी को लगाया गया है. […]

पल्स पोलियो अभियान को लेकर तैयारी पूरी उदाकिशुनगंज . 22 नवंबर से शुरू होने वाला पल्स पेालियो अभियान की सफलता को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा डीके सिन्हा ने बताया कि बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए आंगनबाड़ी सेविका व आशा कर्मी को लगाया गया है. जिसे पूर्व में ही प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है. कोई बच्चा दवा पिलाने से नहीं छूटे इस पर खास ख्याल जा रहा है. इसलिए कर्मियों को हिदायत दी गयी कि कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दास्त नहीं की जायेगी. हालांकि वे खुद और अन्य डॉक्टरों के साथ कर्मियों को लेकर प्रखंड क्षेत्र में अभियान को सफल बनाने के लिए नियंत्रण करते रहेंगे. विगत कुछ वर्षों से एक भी रोगी नहीं पाये गये है. इसके लिए स्वास्थ्य कर्मी एवं अन्य कर्मियों का सहयोग प्राप्त रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >