लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार

लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार — शंकरपुर थाना क्षेत्र के कबियाही गांव से सिंहेश्वर थानाध्यक्ष ने दो अपराधी को किया गिरफ्तार — लूट के दौरान उपयोग में लाया गया अपाचे मोटर साइकिल भी हुआ जब्त प्रतिनिधि, सिंहेश्वर सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में बुधवार को मवेशी व्यापारी को गोली मारकर हुए लूट के मामले में पुलिस […]

लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार — शंकरपुर थाना क्षेत्र के कबियाही गांव से सिंहेश्वर थानाध्यक्ष ने दो अपराधी को किया गिरफ्तार — लूट के दौरान उपयोग में लाया गया अपाचे मोटर साइकिल भी हुआ जब्त प्रतिनिधि, सिंहेश्वर सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में बुधवार को मवेशी व्यापारी को गोली मारकर हुए लूट के मामले में पुलिस ने दो अपराधी को गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किये गये काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है. मधेपुरा के नव प्रतिनियुक्त एसपी सुनील नायक ने बताया कि सिंहेश्वर थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम शंकरपुर थाना क्षेत्र के कबियाही गांव में छापामारी कर लूट कांड में शामिल अपराधी प्रभाष यादव और मुन्ना यादव को गिरफ्तार किया है. घटना में शामिल तीसरे अपराधी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है. वहीं गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट का रूपया बरामद नहीं हुआ है. सिंहेश्वर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रभाष यादव का अपराधिक इतिहास है. इससे पूर्व प्रभाष सुपौल जिले के पिपरा थाना कांड संख्या 98/15 और 99/15 में भी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार हो कर जेल जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >