फरसा से मार कर महिला को किया जख्मी

फरसा से मार कर महिला को किया जख्मी मधेपुरा. सदर प्रखंड के श्रीपुर चकला गांव में भूमि विवाद को लेकर हुए झड़प के दौरान एक महिला को फरसा मार कर बुरी तरह घायल कर दिया. जख्मी महिला का इलाज सदर अस्पताल मधेपुरा में किया जा रहा है. जख्मी महिला मीणा देवी के फर्द बयान पर […]

फरसा से मार कर महिला को किया जख्मी मधेपुरा. सदर प्रखंड के श्रीपुर चकला गांव में भूमि विवाद को लेकर हुए झड़प के दौरान एक महिला को फरसा मार कर बुरी तरह घायल कर दिया. जख्मी महिला का इलाज सदर अस्पताल मधेपुरा में किया जा रहा है. जख्मी महिला मीणा देवी के फर्द बयान पर घटना को लेकर हमला करने वाले भूपेंद्र यादव के विरुद्ध महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्रभारी महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि कांड संख्या 86/15 दर्ज कर नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >