शक्षिक के निधन पर शोक

शिक्षक के निधन पर शोक उदाकिशुनगंज. अनुमंडल के बिहारीगंज प्रखंड के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर लालचंद के प्रधानाध्यापक मधुकर शर्मा की बाइक दुर्घटना में हुई मृत्यु पर प्रखंड के शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया है. प्रधानाध्यापिका मंजू कुमारी, अरविंद कुमार यादव, पवन कुमार झा, मनोज कुमार व मो आरीफ अंसारी ने शोक व्यक्त करते […]

शिक्षक के निधन पर शोक उदाकिशुनगंज. अनुमंडल के बिहारीगंज प्रखंड के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर लालचंद के प्रधानाध्यापक मधुकर शर्मा की बाइक दुर्घटना में हुई मृत्यु पर प्रखंड के शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया है. प्रधानाध्यापिका मंजू कुमारी, अरविंद कुमार यादव, पवन कुमार झा, मनोज कुमार व मो आरीफ अंसारी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मधुकर शर्मा काफी मिलन सार, मृदुभाषी व लगन शील थे. यही वजह थी कि समाज में लोग उन्हें प्रतिष्ठा देते थे. शिक्षकों ने सरकार से उनके परिजन को उचित मुआवजे और अनुकंपा पर नौकरी दिये जाने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >