महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप मधेपुरा. जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र बेलाड़ी ओपी निवासी एक महिला ने महिला थाना में आवेदन दे कर गांव के एक नामजद व्यक्ति पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है. इस बाबत महिला थाना में दिये गये आवेदन में महिला ने कहा है कि बीते गुरुवार की रात […]

महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप मधेपुरा. जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र बेलाड़ी ओपी निवासी एक महिला ने महिला थाना में आवेदन दे कर गांव के एक नामजद व्यक्ति पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है. इस बाबत महिला थाना में दिये गये आवेदन में महिला ने कहा है कि बीते गुरुवार की रात वह अपने घर में बच्चों के साथ सोयी हुई थी. इस दौरान पड़ोसी युवक घर में घुस कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. हंगामा मचाने पर आरोपी युवक भाग खड़ा हुआ. महिला थाना में पीडि़ता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >