चालक स्कारपिओ लेकर फरार प्रतिनिधि, मुरलीगंजमुरलीगंज के मिथिलेश कुमार मुकेश ने थाना में अपने स्कॉरपिओ बीआर-11 जी 3301 सहित चालक के लापता होने की मामला दर्ज कराया है. ज्ञात हो कि शुक्रवार को करीब 11 बजे चालक मो़ मुमताज ने फोन पर बताया कि गोलबाजार स्थित हरिद्वार चौक के किसी कुंदन कुमार के साथ भाड़े पर खुर्दा करूवैली जा रहे है. देर रात तक चालक मुमताज से बातचीत होती रही. लेकिन काफी रात हो जाने पर मिथिलेश ने फिर चालक से संपर्क करना चाहा तो संपर्क नहीं हो पाया. शुक्रवार से लापता गाड़ी और चालक जब शनिवार की सुबह भी नहीं आये तो गाड़ी ऑनर मिथिलेश थाना आज्ञात के विरूद्घ आवेदन देकर पुलिस को जानकारी दी. ऑनर मिथिलेश कुमार मुकेश ने आवेदन मे बताया कि अभी अज्ञात पर ही आवेदन दिया गया है. क्यों क्योंकि जबतक चालक की कोई सुराग नहीं मिल जाती है. चालक से ही पता चल सकता है कि कुंदन कौन है, जो भाड़े के नाम पर गाड़ी खुर्दा ले गया. इस संबंध मे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आज्ञात पर मामला दर्ज कर लापता चालक और स्कारपिओ को ढ़ूढ़ने की प्रयास जारी है.
चालक स्कारपिओ लेकर फरार
चालक स्कारपिओ लेकर फरार प्रतिनिधि, मुरलीगंजमुरलीगंज के मिथिलेश कुमार मुकेश ने थाना में अपने स्कॉरपिओ बीआर-11 जी 3301 सहित चालक के लापता होने की मामला दर्ज कराया है. ज्ञात हो कि शुक्रवार को करीब 11 बजे चालक मो़ मुमताज ने फोन पर बताया कि गोलबाजार स्थित हरिद्वार चौक के किसी कुंदन कुमार के साथ भाड़े […]
