मतदान आज, दावं पर दिग्गजों भविष्य फोटो – मधेपुरा 01 कैप्शन – मतगणना केंद्र का जायजा लेते अधिकारी व प्रतिनिधिफोटो- मधेपुरा 02कैप्शन- टीपी कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर आज होगी मतों की गिनती जिला मुख्यालय स्थित टीपी कॉलेज को बनाया गया है मतगणना केंद्रसुबह आठ बजे से ही शुरू हो जायेगी मतों की गिनती मतगणना केंद्र पर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए चाक चौबंद है विधि व्यवस्था शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रहेगा पूर्णत: प्रतिबंध प्रतिनिधि, मधेपुरा आज मतगणना है. मधेपुरा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र के दिग्गजों के भविष्य का फैसला आज ही होना है. मतगणना स्थल जिला मुख्यालय स्थित टीपी कॉलेज में बनाया गया है. इसके लिए चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. शनिवार को मुख्य पर्यवेक्षक , जिला निर्वाचन पदाधिकारी मो सोहैल, एसपी दलजीत सिंह, एसडीएम संजय कुमार निराला ने मतगणना केंद्र का जायजा लिया. प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों ने भी मतगणना केंद्र का जायजा लिया. मतगणना केंद्र की सुरक्षा बनायी गयी अभेद्य मतगणना केंद्र के आसपास एवं संवेदनशील स्थानों पर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए भारी संख्या में दंडाधिकारी व पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया है. जिला दंडाधिकारी सह डीएम व एसपी ने संयुक्त आदेश जारी कर मतगणना केंद्र पर प्रतिनियुक्त सीआइएसएफ के जवान के अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को तैनात किया है. वहीं दूसरे और तीसरे स्तर पर बीएमपी के जवान को तैनात किया गया है. किसी भी प्रत्याशी या उनके निर्वाचन अभिकर्ता के साथ किसी भी सुरक्षा गार्ड को मतगणना केंद्र के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. सुबह आठ बजे से मतगणनारविवार की सुबह आठ बजे से मधेपुरा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र की मतगणना प्रारंभ कर दी जायेगी. मतगणना केंद्र पर आलमनगर, बिहारीगंज, मधेपुरा और सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग विधानसभा वार मतगणना केंद्र बनाया गया है. मुख्य द्वार के पास लाउड स्पीकर लगाया गया है ताकि मतगणना की अद्यतन जानकारी की उद्घोषणा समर्थक सुन सकें. सुरक्षा के लिए बनाये गये ड्रॉप गेट इसके अलावा मतगणना केंद्र के आसपास कई ड्रॉप गेट बनाये गये हैं और इन पर भी लाउड स्पीकर लगाये गये हैं ताकि अनावश्यक भीड़ न उत्पन्न हो. कॉलेज चौक ड्रॉप गेट, पोस्ट ऑफिस ड्रॉप गेट, सिंहेश्वर रोड पर टीपी कॉलेज के उत्तर ड्रॉप गेट, टीपी कॉलेज के दक्षिणी चाहरदिवारी के बगल से प्रोफेसर कॉलोनी जाने वाले मार्ग के प्रारंभ में बना ड्रॉप गेट, माणिकपुर चौक ड्रॉप गेट, कामर्स कॉलेज ड्रॉप गेट ओर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के पास ड्रॉप गेट बनाया गया है. त्रिस्तरीय होगी जांच मतगणना केंद्र एवं आस पास के क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए वरीय प्रभारी के रूप में वरीय अपर समाहर्ता अबरार अहमद कमर एवं मोरचा संभालेंगे. मतगणना केंद्र में प्रवेश करने के लिए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्तरीय जांच होगी. इसके बाद ही कोई व्यक्ति मतगणना केंद्र में प्रवेश कर सकते हैं. इसके लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी गहन जांच कर ही किसी भी व्यक्ति को प्रवेश करने देंगे. दमकल भी तैनात मतगणना केंद्र पर शौचालय, पेयजल व अग्निशामक की व्यवस्था की गयी हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के वाहन ही मतगणना केंद्र के अंदर जा सकते हैं. मतगणना केंद्र की ओर जाने वाली मुख्य पांच मार्गों पर बैरियर लगाया गया है. बैरियर के समीप दंडाधिकारी व पुलिस पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है. स्टेटिक पदाधिकारी नियुक्त सिंहेश्वर दुर्गा चौक सहित 11 जगहों पर स्टेटिक पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है. मतगणना केंद्र की ओर जाने वाले सड़क पर वाहन के आवागमन पर पूर्णत: रोक लगायी गयी है. 08 नवंबर को जिले भर में शराब की ब्रिकी पर रोक रहेगी. वहीं पुलिस पदाधिकारी, राज्य एवं केंद्र सरकार के मंत्री, राज्य मंत्री, उपमंत्री को मतगणना हॉल में जाने की अनुमति नहीं होगी. मतगणना हॉल में अधिकृत का ही प्रवेश मतगणना हॉल में मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर, निर्वाचन आयोग द्वारा प्राधिकृत व्यक्ति एवं प्रेक्षक, निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त लोक सेवक, अभ्यर्थी एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता को अंदर जाने की अनुमति होगी. मीडिया पास प्राप्त मीडियाकर्मी के अलावा अन्य व्यक्ति के जाने पर मनाही होगी. सभी हॉल के बाहर पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है. — शहर में लगती रहेगी गश्ती– मतगणना केंद्र के आसपास बनाये गये ड्रॉप गेट के पास सुरक्षा की पूरी व्यवस्था रहेगी. इसके लिए गश्ती दलों को तैनात किया गया है. निर्धारित रूट पर गश्ती दल स्थिति पर नजर रखे रहेंगे. शहर की ओर आने वाले सभी मार्गों पर भी सुरक्षा का प्रबंध रहेगा. — मेटल डिटेक्टर से होगी जांच — मतगणना केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रथम स्तरीय जांच के लिए मेटल डी. एफ. एम. डी की व्यवस्था की गयी हैं. मेटल डिटेक्टर के साथ विशेष शाखा के पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की पूर्ण जिम्मेवारी होगी कि किसी भी परस्थिति में अनधिकृत व्यक्ति मतगणना हॉल में प्रवेश नहीं करें. इस दौरान प्रतिनियुक्त पदाधिकारी प्रवेश करने वाले हरेक व्यक्ति की चेकिंग पूरी मुस्तैदी के साथ करेंगे. माचिस पर भी प्रतिबंध मतगणना केंद्र को धूम्रपान निषेध क्षेत्र घोषित किया गया है. मतगणना केंद्र पर धूम्र पान करते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जायेगी. वहीं मतगणना केंद्र में प्रवेश के लिए द्वितीय स्तरीय जांच से लोगों को गुजरना होगा. इस दौरान प्रवेश करने वाले व्यक्ति का सघन फायर स्कैनिंग की जायेगी. मतगणना केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के अलावे माचिस पर भी प्रतिबंध रहेगा. कोई भी व्यक्ति माचिस के अलावे किसी प्रकार के हथियार लेकर मतगणना केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकते हैं.रहेगी चिकित्सा की व्यवस्था मतगणना केंद्र पर चिकित्सा व्यवस्था भी रहेगी. इसके लिए चिकित्सा पदाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में चिकित्साकर्मी, एम्बुलेंस एवं प्राथमिक उपचार से संबंधित सभी जीवन रक्षक दवाइयों के साथ चिकित्सक मतगणना समाप्ति तक मौजूद रहेंगे. इसके अलावा स्वच्छता, शौचालय, पेयजल एवं अग्निशामक की व्यवस्था की गयी हैं. मतगणना के दौरान एक अग्निशामक दस्ता एक वाहन के साथ किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैनात रहेगा.मतगणना केेंद्र पर वाहन पार्किंग वर्जित मतगणना केंद्र या आसपास के क्षेत्र में वाहन पार्किंग वर्जित रहेगा. पार्िंकग के लिए तीन स्थल का निर्धारण किया गया है. कालेजिएट उच्च विद्यालय के प्रांगण में सरकारी अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग होगी. इसके अलावा पार्वती साइंस कॉलेज और रिलायंस टावर कैंपस में प्रत्याशियों और चुनाव अभिकर्ता के वाहन लगाये जायेंगे. इसके लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारी की जिम्मेदारी होगी कि वे वाहनों को सही तरीके से पार्क करायें. शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध सिंहेश्वर दुर्गा चौक: जिला मुख्यालय की और जाने वाली सड़क पर बड़े वाहनों पर पूर्णत: रोक रहेगी. स्टेटिक के रूप में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी सिंहेश्वर दुर्गा चौक पर बड़ी वाहनों को गम्हरिया की तरफ जाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे.कर्पूरी चौक: कर्पूरी चौक के समीप प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेवारी होगी कि किसी भी स्थिति में बड़े वाहनों का आवागमन मुख्य बाजार या बाईपास होकर नहीं हो. मुख्य बाजार एवं बायपास में छोटी गाडि़यों का परिचालन हो सकता हैं.बीपी मंडल चौक: बस स्टैंड के समीप प्रतिनियुक्त स्टेटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी बस स्टैंड के समीप ही सभी बड़े वाहनों को रोक देंगे. विश्वविद्यालय चौक: कॉलेज चौक की तरफ जाने वाली सड़क पर छोटे बड़े सभी वाहनों पर रोक रहेगी. यहां विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया हैं. पश्चिम बायपास: सहरसा मधेपुरा रोड में पश्चिम बाइपास में पुलस के पास बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी. यहां प्रतिनियुक्त पदाधिकारी आने जाने वाले सभी छोटे बड़े वाहनों की गहन जांच करेंगे.खेदन महाराज चौक : साहुगढ़ से होकर शहर में प्रवेश करने से पहले चैती दुर्गा स्थान खेदन महाराज चौक के पास भी वाहनों पर नजर रखी जायेगी. संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की जायेगी. होगी सघन जांच जिला मुख्यालय के विभिन्न चौक चौराहों पर वाहन सहित संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करने के लिए दंडाधिकारी व पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया गया हैं. एसडीओ कार्यालय, थाना चौक, पूर्णिया गोला चौक, जयपालपटटी चौक, रेलवे स्टेशन चौक, समारणालय गेट एवं व्यवहार न्यायालय गेट पर वाहन सहित संदिग्ध व्यक्ति की सघन जांच की जायेगी. इसके अलावा नगर भ्रमण के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी मतगणना के दौरान शहर में गश्ती करते रहेंगे एवं आने जाने वाले हर व्यक्ति पर पैनी नजर रखेंगे.
मतदान आज, दावं पर दग्गिजों भवष्यि
मतदान आज, दावं पर दिग्गजों भविष्य फोटो – मधेपुरा 01 कैप्शन – मतगणना केंद्र का जायजा लेते अधिकारी व प्रतिनिधिफोटो- मधेपुरा 02कैप्शन- टीपी कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर आज होगी मतों की गिनती जिला मुख्यालय स्थित टीपी कॉलेज को बनाया गया है मतगणना केंद्रसुबह आठ बजे से ही शुरू हो जायेगी मतों की गिनती मतगणना […]
