होगा शांतिपूर्ण मतदान उदाकिशुनगंज . गुरुवार को पांचवें चरण के मतदान को लेकर आलमनगर व बिहारीगंज विधान सभा क्षेत्र में शांति व भय मुक्त मतदान कराने के लिए सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट को इवीएम उपलब्ध करा दिया गया है. इसके अलावे दो इवीएम हर सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास अतिरिक्त रहेगा. उन्होंने बताया कि किसी बूथ पर किसी कारण बस इवीएम मशीन में गड़बड़ी हो जाय तो उसकी भारपायी की जा सकें. उन्होंने कहा कि मतदान में हर बूथ पर वीडियो ग्राफी के लिए कर्मी को भी तैनात कर दिया गया है. माइक्रो ऑवजर्बर भी हर बूथ का निरीक्षण करेंगे. एंबुलेंस और एयर एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गयी है. बूथ पर प्राथमिक उपचार की भी व्यवस्था की गयी है. एसडीओ ने कहा कि हर बूथ पर पारा मैलेट्री फॉर्स सीआरपीएफ, बीएमपी के अलावे जिला पुलिस बल भी तैनात किये गये है. मतदान के उपरांत डीएम व एसपी के अलावे उड़न दस्ता दल में शामिल अधिकारी भी भ्रमण करते रहेंगे. कहीं से अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर तत्काल ही पुलिस बल पदाधिकारी पहुंच जायेंगे.
होगा शांतिपूर्ण मतदान
होगा शांतिपूर्ण मतदान उदाकिशुनगंज . गुरुवार को पांचवें चरण के मतदान को लेकर आलमनगर व बिहारीगंज विधान सभा क्षेत्र में शांति व भय मुक्त मतदान कराने के लिए सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट को इवीएम उपलब्ध करा दिया गया है. इसके […]
