विवि के निर्देशों का नहीं हो रहा पालन, छात्रों में असमंजस

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों में बीएड नामांकन को लेकर विवि प्रशासन द्वारा जारी आदेश का पालन नहीं हो रहा है. जानकारी के अनुसार विवि अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर बीएड में नामांकन लेने की तैयारी चल रही है. इसके लिए कॉलेजों ने परीक्षा की तिथि निर्धारित कर […]

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विवि अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों में बीएड नामांकन को लेकर विवि प्रशासन द्वारा जारी आदेश का पालन नहीं हो रहा है. जानकारी के अनुसार विवि अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर बीएड में नामांकन लेने की तैयारी चल रही है. इसके लिए कॉलेजों ने परीक्षा की तिथि निर्धारित कर छात्रों को एडमिट कार्ड भी निर्गत करना शुरू कर दिया है. जबकि विवि प्रशासन ने संबंधित कॉलेजों के प्राचार्य को पत्र जारी कर कहा है कि बीएड नामांकन मार्क्स के आधार पर लिया जाये. उधर, बीएड में नामांकन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से छात्रों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गयी. वहीं विवि के निर्देशों का पालन नहीं करने वाले कॉलेजों के खिलाफ कुलपति डॉ बिनोद कुमार ने विधिवत कार्रवाई करने की बात कही है. छात्र संगठनों ने उठायी केंद्रीयकृत परीक्षा की मांग मधेपुरा.विवि छात्र राजद ने कुलपति के नाम से मांग पत्र देकर कहा है कि बीएड में नामांकन केंद्रीयकृत परीक्षा के आधार पर हो. आवेदन देने वालों में शामिल विवि छात्र राजद अध्यक्ष विवेक कुमार, एनएसयूआइ के प्रभात कुमार मिस्टर, छात्र समागम के अशोक यादव, एसएफआइ के राजदीप कुमार ने कहा कि मार्क्स के आधार पर नामांकन लेने की बात से अभ्यर्थियों में आक्रोश व्याप्त है. उन्होंने विवि प्रशासन ने केंद्रीयकृत परीक्षा के आधार पर बीएड में नामांकन लेने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >