मुरलीगंज भाजपा कार्यकर्ता में मतभेद उभरा

मुरलीगंज. मुरलीगंज में भाजपा जिला चिकित्सा मंच अध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार भगत के आवास पर बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रखंड ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र पासवान ने की. बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकताओं ने गत दिनों बीएल उच्च विद्यालय में आयोजित बिहारीगंज विधान सभा सम्मेलन की जानकारी कार्यकर्ताओं को नहीं दिये जाने पर आक्रोशित थे. भाजपा […]

मुरलीगंज. मुरलीगंज में भाजपा जिला चिकित्सा मंच अध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार भगत के आवास पर बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रखंड ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र पासवान ने की. बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकताओं ने गत दिनों बीएल उच्च विद्यालय में आयोजित बिहारीगंज विधान सभा सम्मेलन की जानकारी कार्यकर्ताओं को नहीं दिये जाने पर आक्रोशित थे. भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने प्रखंड अध्यक्ष पर मनमानी करने का आरोप लगाया. बैठक में नारायण यादव, माखन लाल दास, अंकेश कुमार, राजेश कुमार ठाकुर, लड्डु ठाकुर, संजय यादव, मुन्ना वर्मा, ांजय मंडल, प्रो निशा कुमारी, सुनील कुमार सिंह, शंकर सिंह आदि मौजूद थे.वही दूसरी ओर भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने आरोप को बेबुनियाद बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >