फरार अभियुक्त गिरफ्तार

मुरलीगंज : पुलिस ने बच्चा अपहरण करने के मामले में शुक्रवार को फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है. जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व सिघियान गांव से छह वर्षीय एक बच्चा को बहला फुसला कर दो लोग ले जा रहे थे. इस दौरान ग्रामीणों ने बच्चे को ले जा रहे एक व्यक्ति […]

मुरलीगंज : पुलिस ने बच्चा अपहरण करने के मामले में शुक्रवार को फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है. जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व सिघियान गांव से छह वर्षीय एक बच्चा को बहला फुसला कर दो लोग ले जा रहे थे. इस दौरान ग्रामीणों ने बच्चे को ले जा रहे एक व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था. एक व्यक्ति भाग गये थे, जिसकी तलाश पुलिस को थी. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर फरार अभियुक्त पल्वा ऋषिदेव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >