जमीन विवाद में भतीजी की आंख फोड़ी

पुरैनी (मधेपुरा) : पुरैनी प्रखंड मुख्यालय बाजार से सटे गणोशपुर पंचायत के वार्ड नंबर आठ में जमीन विवाद में शनिवार की रात सगे चाचा ने अपनी भतीजी अंजुम परवीन पर इस तरह प्रहार किया कि उसका सिर और आंखों पर गंभीर चोट लगी. इस दौरान अंजुम की मां भी घायल हो गयी. दोनों को पुरैनी […]

पुरैनी (मधेपुरा) : पुरैनी प्रखंड मुख्यालय बाजार से सटे गणोशपुर पंचायत के वार्ड नंबर आठ में जमीन विवाद में शनिवार की रात सगे चाचा ने अपनी भतीजी अंजुम परवीन पर इस तरह प्रहार किया कि उसका सिर और आंखों पर गंभीर चोट लगी. इस दौरान अंजुम की मां भी घायल हो गयी. दोनों को पुरैनी पीएचसी में भरती कराया गया है. वहीं इस मामले में अंजुम की शाहिदा परवीन के आवेदन पर पुरैनी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार गणोशपुर स्थित पुरानी बस स्टैंड के समीप आपसी जमीन विवाद के कारण शनिवार की रात में करीब साढ़े नौ बजे दो पक्ष के बीच आपसी झड़प इस कदर बढ़ गयी की चचेरे भाई व चाचा ने मारपीट के दौरान भतीजी की आंख, दांत व सिर फोड़ कर बुरी तरह जख्मी कर दिया.
इस बाबत थाने में दर्ज कराये गये मामले के अनुसार गणोशपुर पंचायत के वार्ड नंबर आठ निवासी मसोमात शाहिदा परवीन व द्वितीय पक्ष के आरजू आलम, कमाल अख्तर, नौशाद आलम, मुख्तार आलम व आदिल शमीम उर्फ बबलू आलम के बीच पहले तो बिना बंटवारा किये जमीन पर भवन बनाने को लेकर झड़प होने लगी.
देखते ही देखते दूसरा पक्ष मसोमात शाहिदा परवीन के घर जबरन घुस कर गाली गलौज करते हुए बेटे को गोली मार देने की धमकी देते हुए यहां से सदा के लिए भाग जाने की चेतावनी दी. इस बीच मारपीट शुरू हो गयी. शाहिदा ने आरोप लगाया कि आरजू ने उनकी बेटी अंजुम पर लाठी से प्रहार कर उसकी आंखें और सिर फोड़ दी. उसके चेहरे में गंभीर चोट आई और दांत भी टूट गया.
शाहिदा ने आरजू समेत अन्य लोगों पर बेटी के कपड़े फाड़ने व उनका सोने का चेन छीनने का भी आरोप लगाया है. इस मामले में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर पांच को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. इसमें से एक नामजद अभियुक्त आरजु आलम को मौके पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >