फोटो – मधेपुरा 04कैप्शन-विलाप करते परिजन व जांच करते अधिकारी. प्रतिनिधि, मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के के पकिलपार गांव में शनिवार की रात एक नवविवाहिता ने जहर खा कर जान दे दी. इस मामले में मृतका की मां विमला देवी ने दहेज के लिए प्रताडि़त किये जाने का आरोप लगाते हुए मुरलीगंज थाना में रीना के पति श्रवण राय, ससुर कामेश्वर राय, सास देवर भूषण राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने बताया कि कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र के रवेंद्र यादव की 18 वर्षीय पुत्री रीना कुमारी की शादी कुछ दिन पहले मुरलीगंज पकिलपार गांव निवासी श्रवण राय के साथ हुई थी. विमला देवी का कहना है कि रीना को उनके ससुराल वाले दहेज में बाइक लाने के लिए दबाव दिया करते थे. इसके कारण उसे प्रताडि़त भी किया जा रहा था. इस प्रताड़ना से तंग आ कर रीना ने शनिवार की रात जहर खा ली और उसकी मौत हो गयी. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
जहर खा कर नवविवाहिता ने दी जान
फोटो – मधेपुरा 04कैप्शन-विलाप करते परिजन व जांच करते अधिकारी. प्रतिनिधि, मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के के पकिलपार गांव में शनिवार की रात एक नवविवाहिता ने जहर खा कर जान दे दी. इस मामले में मृतका की मां विमला देवी ने दहेज के लिए प्रताडि़त किये जाने का आरोप लगाते हुए मुरलीगंज थाना में रीना के […]
