मधेपुरा: शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों पर पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. शनिवार को थाना चौक, समाहरणालय गेट सहित विभिन्न जगहों पर कमांडो दस्ता विपिन कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान चलान भी काटा गया. इससे वाहन चालकों में हड़कंप है. वाहन चेकिंग के दौरान कमांडो विपिन कुमार, उदय कुमार, राजेंद्र कुमार, अभिमन्यु कुमार आदि शामिल थे.
इस संबंध में कमांडो दस्ता के हेड विपिन कुमार ने कहा कि एसपी के निर्देश पर शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, शनिवार को नियम का उल्लंघन करने वाले 15 वाहनों का चलान काटा गया.
छिनतई की घटना में आयी कमी : जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एसपी आशीष भारती के निर्देश पर चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान से छिनतई की घटना में कमी आयी है.
इन नियमों का पालन होना है पालन : वाहन चेकिंग के दौरान बिना कागजात के गाड़ी चलाना, बिना हेलमेट, ओवर लोडिंग, प्रेसर हार्न बजाना, नो पार्किग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने पर चलान काटा जाता है. इसके अलावा अगर आप गाड़ी चलाते समय मोबाइल से बात करते है तो उन्हें जुर्माना भरना होगा.
