प्रतिबंधित मेगी नुडल्स की खुले आम हो रही बिक्री

प्रभात खबर टोली मधेपुरा. सरकार के द्वारा मेगी नुडल्स को प्रतिबंधित किये जाने के बावजूद जिला मुख्यालय सहित विभिन्न बाजारों में इसकी खुले आम बिक्री हो रही है. मेगी नुडल्स की बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई अब तक शुरू नहीं की गयी है. ज्ञात हो कि सरकार […]

प्रभात खबर टोली मधेपुरा. सरकार के द्वारा मेगी नुडल्स को प्रतिबंधित किये जाने के बावजूद जिला मुख्यालय सहित विभिन्न बाजारों में इसकी खुले आम बिक्री हो रही है. मेगी नुडल्स की बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई अब तक शुरू नहीं की गयी है. ज्ञात हो कि सरकार ने मेगी नुकल्स पर इसलिए रोक लगा दी है कि टेस्ट के दौरान इसे मानव शरीर के लिए खतरनाक बताया गया है. जीतापुर प्रतिनिधि के अनुसार, मुरलीगंज प्रखंड के कई क्षेत्रों में सरकार द्वारा प्रतिबंधित मेगी नुडल्स की खुलेआम बिक्री हो रही है. इस पर न तो प्रशासन का ध्यान जा रहा है और न ही समाज जागृत हो रहा है. जबकि सरकार के द्वारा प्रमाणित हो चुका है मैगी में शीशा की मात्रा अधिक रहने से लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है. फिर भी दुकानदार को इस प्रतिबंध से कोई लेना देना नहीं है. प्रशासनिक स्तर से इस और अब तक कोई कार्रवाई नहीं कि गयी है. सिंहेश्वर प्रतिनिधि के अनुसार, सिंहेश्वर बाजार में खुले आम मेगी नुडल्स बेची जा रही है. यहां लोगों के स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर मेगी नुडल्स की बिक्री की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >