सेविकाओं की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

फोटो – मधेपुरा 04कैप्शन – धरना पर बैठी सेविका.प्रतिनिधि, गम्हरियाप्रखंड में अपनी मांगों के समर्थन में सेविकाओं की बुधवार को दूसरे दिन भी उपवास सह धरना सत्याग्रह जारी है. सेविकाओं की मांग थी कि पिछले कई वर्षों से आंगनबाड़ी कर्मचारी अपने कर्तव्य निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करती आ रही है. जब तक सरकार उनलोगों की मांग […]

फोटो – मधेपुरा 04कैप्शन – धरना पर बैठी सेविका.प्रतिनिधि, गम्हरियाप्रखंड में अपनी मांगों के समर्थन में सेविकाओं की बुधवार को दूसरे दिन भी उपवास सह धरना सत्याग्रह जारी है. सेविकाओं की मांग थी कि पिछले कई वर्षों से आंगनबाड़ी कर्मचारी अपने कर्तव्य निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करती आ रही है. जब तक सरकार उनलोगों की मांग मान नहीं लेती है तब तक सरकार का विरोध करते रहेंगे. सेविकाओं ने बताया कि तीन जुलाई को जिला पदाधिकारी के समक्ष व छह अगस्त को पटना के कारगिल चौक के समीप उपवास सह धरना सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. आंगनबाड़ी सेविका की प्रमुख मांगें थी कि सेविकाओं को तृतीय व सहायिका को चतुर्थ श्रेणी के अनुरूप वेतन एवं भत्ता दिया जाय जब तक सुविधा नहीं दी जाती है तब तक अन्य राज्यों के तरह सेविकाओं आठ हजार रुपया तथा सेविकाओं को चार हजार रुपया अतिरिक्त मानदेय का भुगतान किया जाय. आंगनबाड़ी कर्मियों की सेवा संहिता बनायी जाय. सेवानिवृत्ति के उपरांत पेंशन दी जाय, भारत सरकार के द्वारा बीमा योजना लागू किया जाय व सेविकाओं को बीमा योजना नियमावली उपलब्ध करायी जाय आदि मांगे प्रमुख थीं. धरना की अध्यक्षता शोभा देवी ने की. मौके पर सेविका मंजुला कुमारी, भारती कुमारी, रंजना देवी, स्वाति कुमार, जयंती देवी, ममता कुमारी, फूल कुमारी आदि मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >