ग्वालपाड़ा. वाहन चेकिंग के दौरान रविवार को मधुराम प्लस टू विद्यालय, ग्वालपाड़ा के पास एक बाइक सवार को रूकने के लिए कहा, जो पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर फरार हो गया. बाइक पर बंधी एक प्लास्टिक के बोरा 30 लीटर देसी शराब बरामद हुआ. पुलिस ने बाइक व शराब को जब्त कर लिया. अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया. वाहन चेकिंग में थानाध्यक्ष संतोष कुमार, बीएचजी राजेश कुमार व मिथिलेश कुमार शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
