गृहरक्षकों की परीक्षा में 263 अभ्यर्थी चयनित

गृहरक्षकों की परीक्षा में 263 अभ्यर्थी चयनित

मधेपुरा. गृहरक्षकों के लिए 10 जून को हुई शारीरिक दक्षता की जांच परीक्षा में 1400 उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था, जिसमें 988 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए. 1600 मीटर की दौड़ में इनमें से 272 अभ्यर्थी सफल हुए . निर्धारित मापदंड को पूरा नहीं करने के कारण तीन अभ्यर्थी असफल घोषित किये गये. ऊंची, लंबी कूद व गोला फेंक की परीक्षा में 269 अभ्यर्थी ने भाग लिया. जिसमें से छह अभ्यर्थी चिकित्सीय परीक्षण में अनफिट हुए. 263 अभ्यर्थी चिकित्सीय जांच में फिट पाये गये और सफल घोषित किये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >