महिला से 20 हजार रुपया छीना

महिला से 20 हजार रुपया छीना

चौसा. गुरुवार को दो युवक ने महिला से 20 हजार रुपया छीन लिया. जानकारी के अनुसार भागलपुर जिले के ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के ढोलबज्जा वार्ड नंबर आठ निवासी छोटन राय की पत्नी सुनीता देवी भारतीय स्टेट बैंक शाखा चौसा से 20 हजार निकासी कर जा रही थी. इसी दौरान थाना चौक के समीप ही बदमाशों ने महिला के हाथ से झोला छीन लिया. इस बाबत थानाध्यक्ष मुमताज अंसारी ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >