नियमों में बदलाव के लिए सहकारिता मंत्री से मांग

प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज पैक्स द्वारा धान या अन्य फसलों के क्रय किये जाने के नियमों में बदलाव किये जाने की मांग सहकारिता मंत्री से किसानों ने की है. मंजौर के किसान मिथिलेश राम, ओम प्रकाश सिंह, राजेश सिंह, अरुण मेहता एवं अन्य ने सहकारिता मंत्री को लिखे पत्र में कहा कि अनाज का खरीद पैक्सों द्वारा […]

प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज पैक्स द्वारा धान या अन्य फसलों के क्रय किये जाने के नियमों में बदलाव किये जाने की मांग सहकारिता मंत्री से किसानों ने की है. मंजौर के किसान मिथिलेश राम, ओम प्रकाश सिंह, राजेश सिंह, अरुण मेहता एवं अन्य ने सहकारिता मंत्री को लिखे पत्र में कहा कि अनाज का खरीद पैक्सों द्वारा तो की जाती रही है. लेकिन वैसे किसानों का अनाज पैक्स अध्यक्ष खरीद नहीं करते जो बटाईदार है या तो लीज पर जमीन लेकर खेती किये हुए है. चूंकि पैक्स अध्यक्ष द्वारा जमीन की रशीद की मांग की जाती है. ऐसी स्थिति में ऐसे किसानों को स्थानीय व्यापारियों के हाथों कम कीमत पर अनाज बेचना मजबूरी बन जाती है. इसलिए उक्त प्रावधान में बदलाव किया जाना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >